अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी महाधिवेशन एवं माहेश्वरी ग्लोबल एक्सपो 2026 जोधपुर में दक्षिण भारत के उद्यमियों के लिए “दक्षिण बिज़ लाउंज” रहेगा विशेष आकर्षण
माहेश्वरी समाज के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी महाधिवेशन के अंतर्गत आयोजित माहेश्वरी ग्लोबल एक्सपो (MGE) 2026 का आयोजन आगामी 9, 10 एवं 11 जनवरी 2026 को ऐतिहासिक नगरी जोधपुर में भव्य रूप से किया जा रहा है। इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश-विदेश से हजारों माहेश्वरी समाजबंधु, उद्योगपति, व्यापारी एवं युवा उद्यमी सहभागिता करेंगे।
इस अवसर पर टीकेपी प्रादेशिक माहेश्वरी सभा, श्री माहेश्वरी सभा, चेन्नई तथा एम-सर्कल चेन्नई–1 के संयुक्त तत्वावधान में एक्सपो परिसर के भीतर “दक्षिण बिज़ लाउंज” का विशेष आयोजन किया जा रहा है, जो दक्षिण भारत के माहेश्वरी उद्यमियों के लिए एक सशक्त एवं समर्पित व्यापारिक मंच के रूप में स्थापित होगा।
लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला,और केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में होने वाला यह महाधिवेशन केवल एक आयोजन नहीं बल्कि वैदिक भारत से वैश्विक भारत की ओर बढ़ते समाज के कदम है ! कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा भी उपस्थित रहेंगे!
वहीं टीकेपी प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री प्रमोद मालपानी ने कहा कि यह लाउंज केवल प्रदर्शनी नहीं, बल्कि उद्यमियों के लिए नेटवर्किंग, नवाचार और सहयोग का एक सशक्त मंच सिद्ध होगा, जो आने वाले वर्षों में समाज के व्यापारिक विकास की आधारशिला बनेगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री माहेश्वरी सभा, चेन्नई के अध्यक्ष श्री गौरी शंकर राठी ने बताया कि दक्षिण बिज़ लाउंज के माध्यम से दक्षिण भारत के व्यवसायों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे समाज की आर्थिक मजबूती और आपसी सहयोग को नई दिशा मिलेगी।
एम-सर्कल चेन्नई–1 के अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि दक्षिण बिज़ लाउंज में दक्षिण भारत के राज्यों—तमिलनाडु, केरल एवं पुदुचेरी—के प्रतिष्ठित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे उनकी पहुँच देशभर के माहेश्वरी उद्यमियों तक सुनिश्चित होगी।
आयोजकों के अनुसार, इस एक्सपो के अंतर्गत आठ स्टॉल का एक विशेष क्लस्टर लिया गया है, जिसमें एक भव्य, आधुनिक एवं एकीकृत बिज़नेस लाउंज की संकल्पना को साकार किया गया है। लाउंज का मुख्य आकर्षण विभिन्न व्यवसायों के डिजिटल वीडियो प्रेज़ेंटेशन होंगे, जिनके माध्यम से उत्पादों, सेवाओं और नवाचारों का प्रभावी प्रदर्शन किया जाएगा।
कार्यक्रम के कॉर्डिनेटर डॉ. अशोक कुमार मूँधडा ने बताया कि इस लाउंज की परिकल्पना इस प्रकार की गई है कि प्रत्येक सहभागी व्यवसाय को समान अवसर मिले और डिजिटल माध्यम से उसकी सशक्त प्रस्तुति हो सके।
वहीं कार्यक्रम के संयोजक श्री अमोल चितलांगिया ने बताया कि दक्षिण बिज़ लाउंज दक्षिण भारत के उद्यमियों को राष्ट्रीय स्तर पर जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है, जो भविष्य में बड़े व्यापारिक सहयोगों का मार्ग प्रशस्त करेगी।
कार्यक्रम के संयोजक श्री संजय मूंदड़ा ने जानकारी दी कि इस आयोजन की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और दक्षिण भारत से बड़ी संख्या में डेलीगेट्स के जोधपुर पहुँचने की योजना है।
इसी क्रम में, जोधपुर जाने वाले डेलीगेट्स हेतु एक विशेष जानकारी बैठक का आयोजन डी. जी. वैष्णव कॉलेज, चेन्नई में किया गया, जिसमें यात्रा, सहभागिता, कार्यक्रम संरचना एवं दक्षिण बिज़ लाउंज की संपूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक प्रदान की गई।
आयोजकों को विश्वास है कि अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी महाधिवेशन एवं माहेश्वरी ग्लोबल एक्सपो 2026 समाज की आर्थिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक उन्नति में एक नया अध्याय जोड़ने वाला सिद्ध होगा ।

Latest News