अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा ने किया भजन संध्या का आयोजन
अहमदाबाद-ओढव के अर्बुदा नगर में अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा की ओर से आयोजित भजन संध्या गायक शुभम सारडा ने अपनी टीम के साथ भगवान कृष्ण के भजनों की सुन्दर प्रस्तुति दी। संगीतमय भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु जमकर झूमे। समारोह के दौरान कैलेंडर का विमोचन किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम में आने वाले लोगों का तिलक लगाकर और गायत्री परिवार की ओर से युग निर्माण सत्संग संकल्प भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं गौ सुरक्षा पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान माहेश्वरी समाज के गायकों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सुरेश मूंदड़ा, माहेश्वरी सेवा सदन-ओढव के अध्यक्ष सुरेश बाहेती, कैलाश खटोड़ और अन्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने कैलेंडर का विमोचन किया और समाज के लिए इस पहल की सराहना की। कैलेंडर के मुख्य सौजन्यकर्ता नाथूलाल पोरवाल, दिलीप पोरवाल और राजकुमार पोरवाल थे। अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश कासट, मंत्री अरविंद जाजू की विशेष उपस्थिति रही। ओढव कार्यकारिणी के सदस्य रामगोपाल तोतला, राजेंद्र राठी, राजेश तुरकीया, राकेश देवपुरा, मितेश कोठारी, पंकज बांगड़ समेत सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। कैलेंडर विमोचन को समाज के लिए उपयोगी बताया।
Latest News