जयपुर में काव्योत्सव कार्यक्रम आयोजित
'एक और अन्तरीप' त्रैमासिक पत्रिका द्वारा शारदा भवन, दुर्गापुरा, जयपुर में काव्योत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। काव्योत्सव में सुप्रसिद्ध कवयित्रियां मधु भूतड़ा 'अक्षरा', मीनाक्षी माथुर, वीणा करमचंदानी, शशि मंगल, कविता मुखर, जीनस कंवर, पूनम भाटिया, विजयलक्ष्मी जांगिड़ ने अपनी कविताएं सुनाईं। परिचय प्रेषित करके एवं शॉल ओढ़ा कर कवयित्रियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन कवयित्री अनुपमा तिवारी ने किया। श्रोताओं द्वारा काव्य पाठ की भूरी-भूरी सराहना की गई। कार्यक्रम जयपुर के वरिष्ठ श्री प्रेमकृष्ण शर्मा, श्री हेतु भारद्वाज, श्री सवाईसिंह के सानिध्य में हुआ। इसी दौरान पांच युवा रचनाकारों ने भी अपनी एक - एक कविता सुनाई। कामायनी पर बने छायांकन व जयपुर शहर की कच्ची बस्ती के बच्चों के द्वारा किए गए नाटक का छायांकन भी शो किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक व विद्यार्थी व साहित्य में रुचि रखने वाले श्रोताओं की उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम की डोर श्री अजय अनुरागी, शोभना, अनुपमा शर्मा व सचिन ने संभाली। अंत में सभी ने पौष बड़ों और गरमागरम चाय का आनंद लिया।
Latest News