कोल्हापुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा किये गये विभिन्न कार्यक्रम
कोल्हापुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा 25 नवबंर से 25 दिसम्बर 2025 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें संस्कृति सिद्धा के अंतर्गत गीता जयन्ती के उपलक्ष में स्थानीय तहसील व तहसिल सभा के साथ कार्यक्रम लिया गया व प्रदेश के साथ कोल्हापुर जिला संगठन का अयोध्या तीर्थाटन का आयोजन किया गया। संचार सिद्धा समिति के अंतर्गत टिप्स आफ विक प्रसारित किया गया व इस माह में जिनके जन्म दिन एवं विवाह दिवस आये, उन्हें शुभकामनायें प्रसारित की गई।
युगल सिद्धा समिति के अंतर्गत विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा आदान प्रदान किया गया। संजीवन सिद्धा के अंतर्गत विशेष सेवा भारती हॉस्पिटल राष्ट्रीय स्वयंसेवक (RRS) संचालित संस्था सेवा भारती हॉस्पिटल में 111000/- रूपये दिये गये।
Latest News