नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा द्वारा हरिओम बाबा गौशाला में छप्पन भोग अर्पित

नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा द्वारा हरी बाबा गौशाला आश्रम, लशनपुर में आयोजित एकदिवसीय आध्यात्मिक एवं मनोरंजक यात्रा अत्यंत सौहार्दपूर्ण, हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। सभा के सहसचिव श्री प्रकाशचंद चांडक ने बताया कि इस आयोजन में संस्था के लगभग 80 वरिष्ठ पुरुष एवं महिला सदस्यों ने सहभागिता की। यात्रा के दौरान सभी सदस्यों ने आश्रम की विशाल गौशाला, हरिओम ध्यान केंद्र, शिवस्वरूप हरीओम बाबा सहित अन्य मंदिरों के दर्शन किए।

इस अवसर पर मेघ मंडल महादेव मंदिर में सामूहिक रूप से लघु रुद्राभिषेक संपन्न हुआ तथा गौ माता का विधिवत पूजन करते हुए भव्य रूप से छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात प्रसादी भोजन और विविध मनोरंजक एवं सांस्कृृतिक कार्यक्रमों कराओके पर भजन, गीत गायन, हाउसी, प्रश्नोत्तरी, पेपर गेम्स इत्यादि में सदस्यों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष कन्हैयालाल मानधना, उपाध्यक्ष दामोदरलाल तोषनीवाल एवं सुभाष गांधी, सचिव मधुसूदन सारडा, कोषाध्यक्ष हरिदास भट्टड़ ने विशेष आमंत्रित आश्रम के ट्रस्टीगण ओमप्रकाश अग्रवाल, राजेंद्र खंडेलवाल, सज्जन गोयल, गोविंद सारडा एवं घनश्याम पुरोहित का सत्कार किया। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मीकांत चांडक, रूपचंद लोया, निवेदिता लाहोटी, सुनील मंत्री, गोविंद लाहोटी एवं अरविंद लढ्ढा ने किया। इस यात्रा में बद्रीनारायण छापरवाल, गोपाल सादानी, गिरधरलाल सारडा, उमेश माहेश्वरी, कमलकिशोर सारडा, बृजलाल हुरकट, रमनलाल बाहेती, संतोष साबू, राजेंद्रप्रसाद सोनी, मुरलीधर गांधी, रामअवतार हूरकट, घनश्याम सोमानी, श्यामसुन्दर सारडा, गिरिराज भट्टड़, सत्यनारायण भूतड़ा, दिनेश लधड़, राकेश भैय्या, बालकिशन चांडक, रामेश्वर बंग, जगदीशप्रसाद बजाज, फतेलाल भुतडा, गोपाल काबरा, अशोक सोमानी, ब्रिजमोहन सारडा, गोपीकिशन भट्टड़ एवं समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। आयोजक मंडल ने सभी सदस्यों के सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन