सांसद गरबा महोत्सव बालोतरा में माहेश्वरी समाज की बेटियों ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

बालोतरा में सांसद गरबा महोत्सव में हजारों दर्शको की उपस्थिति में 106 टीमों के 3000 सदस्यों ने गरबा महोत्सव में भाग लिया। माहेश्वरी समाज की बेटियों राजल पुंगलिया, खुशी राठी, सृष्टि मानधना, किरण चांडक, प्राची राठी, सुमन राठी, अंशु भूतडा, भूमिका राठी, दिव्या भूतडा ने शानदार परफॉर्मेंस करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिस पर माननीय केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री द्वारा एक लाख रुपये का नगद पुरुस्कार व ट्राफी प्रदान की गयी। बेटियों ने माहेश्वरी समाज का परचम लहराया व पूरे समाज का नाम रोशन किया। इस जीत में युवा संगठन अध्यक्ष भरत पुंगलिया, महिला मण्डल अध्यक्ष राशि राठी व जया दिगा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा जिन्होंने हमारी बेटियो को लगातार प्रेरित करते रहे व हिम्मत देते रहे। 
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन