IMCC श्रीडूंगरगढ़ नगर शाखा का हुआ गठन
IMCC श्रीडूंगरगढ़ नगर शाखा का गठन किया जिसमें अध्यक्ष श्रीमती शांति देवकिशन लखोटिया, उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता-जगदीश सोमानी, मंत्री श्रीमती रेखा-किशनलाल मूंधड़ा व अन्य पदाधिकारीयों ने पदभार ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में IMCC बीकानेर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रीमती मनिषा-उमेश राठी, श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी समाज के प्रमुख समाज सेवी बीकानेर माहेश्वरी जिला सभा के पुर्व अध्यक्ष व महासभा के कार्यसमिति सदस्य श्री संजय कुमार करनाणी, श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री श्रीभगवान चांडक, सभा के मंत्री नारायण कलानी, समाज सेवी रामचन्द्र राठी आदि गणमान्य समाज बंधु उपस्थित थे। श्रीडूंगरगढ़ की मातृशक्ति व पुरुष संख्या कि उपस्थिति में दि स्टार ऑफ माहेश्वरी सोसायटी सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें IMCC बीकानेर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रीमती मनिषा-उमेश राठी, महासभा कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार करनाणी, श्रीडूंगरगढ़ सभा के अध्यक्ष श्रीभगवान चांडक, सभा के मंत्री नारायण कलानी, समाज सेवी रामचन्द्र राठी व साथ में IMCC बीकानेर ग्रामीण जिला अध्यक्ष का सम्मान किया गया। अत: में IMCC श्रीडूंगरगढ़ नगर शाखा अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Latest News