गुलाबपुरा में भव्य दशहरे मेले का ऐतिहासिक आयोजन सम्पन्न


नगर पालिका गुलाबपुरा द्वारा आयोजित भव्य दशहरा मेला चेयरमैन सुमित काल्या व पालिका के पार्षद व आमजन के सराहनीय प्रयासों से 1 लाख से अधिक जन समूह की उपस्थिति में अद्भुत, ऐतिहासिक, अविस्मरणीय सफलता के साथ संपन्न हुआ। विजयदशमी के पावन पर्व पर 2 दिन तक चले ऐतिहासिक मेले में कवि सम्मेलन व रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें तारक मेहता का उलटे चश्मा सीरियल फेम अभिनेता शैलेश लोढ़ा सहित कई ख्यातिनाम कवियों द्वारा 40 हजार से अधिक श्रोतागणो की उपस्थिति में काव्य पाठ किया गया। कवि सम्मेलन में आसपास के 50 किलोमीटर क्षेत्र से पधारे सभी श्रोतागणों ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। 
दशहरे के दिन चेयरमैन सुमित काल्या के सराहनीय प्रयासों से रामायण के श्री राम और लक्ष्मण का पात्र निभाने वाले अरुण गोविल और सुनील लहरी आकर्षण का केंद्र रहे। श्री राम जी की भव्य सवारी मुख्य बाजार से निकल गई जिसमें अरुण गोविल और सुनील लहरी रथ पर सवार थे। शोभा यात्रा को देखने के लिए हजारों बंधुगण बाजार की मुख्य सड़कों पर और मकान की छत पर आ गए और श्री राम और लक्ष्मण के प्रतिबिंब को निहारत रहे। जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई ढोल नगाड़े घोड़े रथ गाजे बाजे के साथ भव्याती भव्य श्री राम जी की यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान पालिका अध्यक्ष सुमित काल्या को जनसमूह ने अपने कंधों पर उठा लिया और कंधों पर उठाकर शोभायात्रा में चलते रहे। सुमित काल्या के इस सराहनीय प्रयास की सभी ने प्रशंसा की। जगह-जगह महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत सत्कार किया गया। गुलाबपुरा कस्बे के दशहरा मैदान पर रावण के 72 फीट ऊंचे पुतले, कुंभकरण, मेघनाथ व रावण की सेना के पुतले बनाए गए जिनका श्री राम व लक्ष्मण द्वारा दहन किया गया। रावण दहन से पूर्व लेजर लाइट द्वारा श्री राम की जीवनी का वर्णन किया गया। श्री राम के पात्र बने श्री अरुण जी गोविल ने कहा कि मैंने इस तरह का 1 लाख से अधिक का अपार जन समूह इससे पहले कभी नहीं देखा। भगवान श्री राम के जयकारे के साथ हर हर महादेव का नारा लगाते हुए रावण का दहन किया गया और काफी समय तक आकाश में आतिशबाजी की गई। 2 दिन तक चले सराहनीय कार्य के लिए सभी लोगों के मुंह से एक ही शब्द निकल रहा है ऐसा भव्य आयोजन इससे पहले कभी नहीं देखा गया और इतना अपार जन समूह कभी इक_ा नहीं हुआ। कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन सुमित काल्या, नगर पालिका पार्षद गण, अधिकारी, कर्मचारी सहित अपार जन समूह उपस्थित था।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन