आरव डागा बठिंडा बने चैंपियन ऑफ चैंपियंस
चैंपियंस वल्र्ड द्वारा आयोजित 31 देशों की अंतरराष्ट्रीय अबेकस प्रतियोगिता में शार्प ब्रेन्स एजुकेशन के विद्यार्थी ने पुरस्कार जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा कनाडा, अमेरिका, इंग्लैंड, फिनलैंड, स्कॉटलैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, दुबई, इराक, स्विट्जऱलैंड, बेल्जियम, डेनमार्क, फ्रांस, इजऱाइल, आइसलैंड आदि सहित कुल 31 देशों के 30,334 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन भाग लिया।
चंडीगढ़ में आयोजित प्रभावशाली पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक उमा शंकर गुप्ता IAS, मोहित अग्रवाल SP (हेडक्वार्टर) मोहाली तथा पंजाब फूड कमीशन के सदस्य जसवीर सिंह सेखों ने विजेता को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले अक्टूबर में हुई राष्ट्रीय अबेकस प्रतियोगिता में भी शार्प ब्रेन्स के विद्यार्थी ने पुरस्कार जीतकर देश में बठिंडा का नाम रोशन किया था।
तीसरी टर्म की (सी) श्रेणी में बठिंडा के सिल्वर ओक्स स्कूल के छात्र आरव डागा सपुत्र श्री राजेश डागा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बठिंडा के आरव डागा ने विजेता विद्यार्थियों के बीच हुए मुकाबले में चैंपियन ऑफ चैंपियंस की ट्रॉफी भी जीती।
मुख्य अतिथि उमा शंकर गुप्ता ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को कैलकुलेटर की तरह पलक झपकते प्रश्न हल करते देखकर उनकी भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अबेकस शिक्षा विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने में अत्यंत सहायक होगी। एसपी मोहित अग्रवाल ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों और आयोजकों को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई दी।
जसवीर सिंह सेखों ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी युग में अबेकस शिक्षा जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नए कौशल विकसित करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। शार्प ब्रेन्स संस्था की ओर से उपर्युक्त सभी विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
Latest News