मातृ शक्ति तीर्थ दर्शन यात्रा
मान्यवर बंधुओं
बहुत ही हर्ष सहित आपको सूचित किया जा रहा है कि 29 जून 2025 को प्रादेशिक सभा की नीमच में सम्पन्न कार्यसमिति एवं कार्यकारी मंडल सदस्यों की सम्पन्न मीटिंग में लिए गए निर्णय अनुसार मातृ शक्ति तीर्थ दर्शन यात्रा सामाजिक संरचना के अंतर्गत भारत वर्ष में प्रथम बार आयोजित होने जा रही है, जो 2025 दिसंबर माह की 18, 19, 20 एवं 21 तारीख को सम्पन्न होगी।
चार दिवसीय यात्रा *पूर्णतः निशुल्क होगी*, जिसमें माहेश्वरी समाज की 107 तलाक शुदा, विधवा एवं निशक्त बहनों* को ही प्रथामिकता दी गई है।
यह यात्रा इंदौर से 18 दिसंबर को महेश नगर धर्मशाला से रात्रि 9 बजे प्रस्थान करेगी, आप सभी सम्माननीय बंधुओं से आग्रह पूर्वक निवेदन है कि निर्धारित स्थान पर पहुंच कर सभी मातृ शक्तियों को यात्रा हेतु प्रस्थान करावें..
*दर्शन यात्रा इंदौर से इंदौर तक 2×2 स्लीपर कोच द्वारा होगी, जिसका कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा -
• 19 दिसंबर को प्रथम विश्राम प्रातः विजयनगर में अल्पाहार हेतु रहेगा, यहां से पुष्करजी स्नान-दर्शन एवं भोजन करने के पश्चात सालासर बालाजी हेतु प्रस्थान। सालासर बालाजी दर्शन एवं स्वामणी भोग पश्चात लोहार्गलधाम हेतु प्रस्थान जहां रात्रि भोज व विश्राम रहेगा।
• 20 दिसंबर को प्रातः लोहार्गलधाम दर्शन, अल्पाहार कर जीण माताजी दर्शन हेतु प्रस्थान, जीण माताजी दर्शन पश्चात खाटू श्याम बाबा दर्शन हेतु प्रस्थान, खाटूजी दर्शन एवं दोपहर भोजन प्रसादी। दोपहर में ही शाकंभरी माताजी दर्शन हेतु रवानगी, माताजी दर्शन कर लोहार्गलधाम प्रस्थान एवं संध्या आरती, भोजन प्रसादी व रात्रि विश्राम।
• 21 दिसंबर को लोहार्गलधाम से अल्पाहार कर प्रातः 08 बजे मंदसौर स्थित भगवान पशुपतिनाथ दर्शन हेतु प्रस्थान, दोपहर भोजन प्रसादी रास्ते में ही, मंदसौर पशुपतिनाथजी दर्शन एवं भोजन कर इंदौर की ओर प्रस्थान एवं देर रात्रि में यात्रा सम्पूर्ण होगी।
यात्रा के समापन पर सभी मातृ शक्तियों को सम्मानित करते हुए, स्मृति चिन्ह, वस्त्र एवं प्रसाद भेंट किया जावेगा।
पुष्पकुमार माहेश्वरी अजय झंवर
अध्यक्ष मानदमंत्री
अभिषेक बजाज सपन माहेश्वरी
अध्यक्ष सचिव
प्रादेशिक माहेश्वरी सभा एवं युवा संगठन
*यात्रा प्रमुख*
अशोक ईनानी
*यात्रा संयोजक*
युगलकिशोर राठी, कम्पेल
जितेंद्र बाहेती-खुजनेर
श्रीमति मंजू जाजू, इंदौर
श्रीमति नीलू मालपानी, इंदौर
श्रीमति प्रियंका भलिका, इंदौर
Latest News