वरिष्ठ एडवोकेट चितलांगिया उत्तर-पश्चिम रेलवे की अधिवक्ता नियुक्त
श्रीगंगानगर वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीमा चितलांगिया को उत्तर-पश्चिम रेलवे का अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। महिलाओं के अधिकारों के लिए लगातार काम करने और कानूनी क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। चितलांगिया अब तक कई महत्वपूर्ण मुकदमों की पैरवी कर चुकी हैं। वे श्रीगंगानगर में अपर लोक अभियोजक रह चुकी हैं और किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य के रूप में भी सेवाएं दे चुकी हैं। रेलवे में उनकी नियुक्ति को उनके काम और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति समर्पण का बड़ा सम्मान माना जा रहा है। चितलांगिया का कहना है कि न्याय में विलंब भी अन्याय होता है, इसलिए पीडि़त महिलाओं तक समय पर कानूनी सहायता पहुंचना सबसे जरूरी है।
Latest News