रामजी दास मोदानी फाउण्डेशन जयपुर द्वारा सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण शिविर का आयोजन सम्पन्न

रामजी दास मोदानी फाउण्डेशन द्वारा 5 दिसम्बर 2025 को भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल, जयपुर में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण के अन्तर्गत 9 साल से 14 साल तक की बालिकाओं के एवं 15 से 26 साल तक की 101 बालिकाओं के टीके लगाये गये इसमें Cervavac Serum (Indian)  एवम् Gardisil-4 M.SD. (Imported) एवम् Gardasil-9 M.SD (Imported) के टीके लगाये गये। भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल में 25 मई को प्रथम टीकाकरण शुरू किया था। उन सब बालिकाओ के 6 महीने बाद का आखिरी टीका लगाया गया। भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल में अगला कैम्प 1 फरवरी, 2026 को लगाया जावेगा। इस शिविर में लक्ष्मीनारायण नारायण मोदानी-वेदान्त मोदानी पुष्पकान्ता मोदानी-राजेन्द्र तिवाड़ी-सुलभा शारदा एवं सुगन्धा लढ्ढा ने सहयोग दिया। अब तक 900 बालिकाओं के सर्वाइकल कैसर के टीके लगाये जा चुके है। 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन