प्रवासी प्रतिनिधी मंडल की राजस्थान मुख्यमंत्री से मुलाकात
कोयंबटूर माहेश्वरी सभा सचिव श्री संतोष मूंदडा एवं राजस्थान के अन्य प्रवासी प्रतिनिधियो ने मिलकर दिनांक 9 दिसंबर 2025 को राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से उनके जयपुर स्थित मुख्यमन्त्री कार्यालय में भेट की एवं मुख्यमन्त्री को 10 दिसम्बर से शुरु होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस का न्यौता दिया। मुलाकात के दौरान प्रवासी प्रतिनिधी मंडल ने विभिन्न प्रदेशो में राजस्थानी प्रवासियो द्वारा किये जा रहे विकास, उद्योग एवं सामाजिक कार्यक्रमों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया एवं साथ ही राजस्थान के विकास में सहयोग को लेकर चर्चा करते हुए प्रवासी भाई बहनो द्वारा सहयोग देने की इच्छा जताई। जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधी मंडल को धन्यवाद दिया एवं प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रवासी राजस्थानी समाज पर हमे गर्व है, ये हमारी शक्ति है, उनका मातृभूमि से जुड़ाव ही हमारी सबसे बड़ी संपदा है। प्रतिनिधी मंडल मे रियाद (सउदी अरब), बेंगलुरू, मुम्बई, गुवाहाटी, रांची, अहमदाबाद, काठमांडू (नेपाल) इत्यादी से जुड़े प्रवासी सदस्य शामिल थे।
Latest News