श्री माहेश्वरी शिक्षण सहायता कोष, अमरावती
आज आर्थिक रूप से कमजोर परन्तु होनहार छात्र-छात्राओं को आर्थिक मदद करने वाली अनेक संस्थायें एवं ट्रस्ट स्थानीय प्रादेशिक एवं अखिल भारतीय स्तर पर कार्यरत है। लेकिन आज से 60 वर्ष पूर्व ऐसी कोई भी संस्था स्थानीय स्तर पर कार्यरत नहीं थी उस समय में स्व. जगन्नाथ जी मालपानी ने गांव गांव घूमकर समाज के दानदाताओं से मात्र 25 रूपये प्रतिवर्ष के हिसाब से सहयोग राशि एकत्रित कर माहेश्वरी शिक्षण सहायता कोष की स्थापना की और यह कार्य वह आजीवन करते रहे। आज भी इस कोष के माध्यम से किये जा रहे गौरवमयी कार्य निरन्तर चल रहे है एवं प्रतिवर्ष कई छात्र छात्रायें इससे लाभान्वित हो रहे हैं।
इस संस्था के संचालन में अनेक सेवाभावी सज्जनों का सहयोग रहा है जिसमें पुलगांव निवासी स्व. श्री घनश्याम दास जी चाण्डक का सहयोग विशेष रूप से था उन्होंने अनेक वर्षो तक श्री मालपानीजी के साथ गांव गांव में घूमकर सहायता राशि एकत्रित करने में अपनी महत्ती भूमिका निभाई।
स्व. डॉ. मोतीलाल जी राठी एवं स्व. डॉ. जुगलकिशोर जी सिकची ने भूतपूर्व संस्था अध्यक्ष के रूप में अपना अमुल्य सहयोग संस्था को दिया। स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्री शरदचंद जी मालपानी ने संस्था के परिचालन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई यह संस्था चेरीटी कमिश्नर के अंतर्गत रजिस्टर्ड है तथा प्रतिवर्ष इसका नियमित ऑडिट होता है।
संस्था की वर्तमान कार्यकारिणी में अध्यक्ष श्री रूपरावजी झंवर, उपाध्यक्ष श्री आनंद मालपाणी, मंत्री डॉ. सुशील मालपाणी, सहमंत्री श्री मनोहर बाबु मालपाणी, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण बाबु मालपाणी (प्रमुख मार्गदर्शक), केसरीमल झंवर, ओमप्रकाश हेडा, ओमप्रकाश लाहोटी, डॉ. सुशील सिकची, प्रा. भगवान दास नावंदर, देवेंद्र बाबु चांडक (पुलगाववाले), डॉ. घनश्याम बाहेती, सुनिल बाबु मालपाणी, प्रमोद बाबु मालपाणी, देवेंद्र बाबु मालपाणी, लकीश पनपालिया, प्रकाशबाबु लड्ढा (मधापुरीवाले) है।
जिन छात्रों ने इस कोष से छात्रवृत्ति प्राप्त की है और अब वे उच्च पदो पर कार्यरत है या अन्य मार्गों से अर्थोपार्जन कर रहे है, उनसे संस्था अपील करती है कि वे स्वयं की तरफ से भी संस्था को आर्थिक मदद करे साथ ही समाज बंधुओं से भी नम्र निवेदन है कि विद्यादान के इस पवित्र कार्य में संस्था को आर्थिक सहयोग करें।
अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें - आनंद मालपाणी, मालपाणी भवन, सराफा बाजार अमरावती 444601 मो. 9422949494
Latest News