श्री रवि गांधी बीएसएफ के बने एडीजी
जोधपुर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी रवि गांधी को अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) पद पर पदोन्नत किया। उन्हें टेकनपुर स्थित बीएसएफ अकादमी का प्रमुख नियुक्त किया गया। गुजरात फ्रंटियर के आईजी रहने के दौरान गत दिनों उन्हें पदोन्नति दी गई। वे मारवाड़ के रहने वाले मृदुल स्वभाव के धनी, मिलनसारिता की प्रतिमूर्ति, सहज सुलभ व्यक्तित्व हैंं और जोधपुर स्थित बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वे बीएसएफ मुख्यालय नई दिल्ली में महानिरीक्षक (प्रशासन) पद पर कार्यरत थे। वे अत्यंत संवेदनशील बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर की सफलतापूर्वक कमान संभाल चुके हैं। उन्होंने बीएसएफ के प्रमुख प्रशिक्षण संस्थानों में से एक प्रशिक्षण केंद्र और स्कूल, हजारीबाग की भी कमान संभाली थी। रवि गांधी 1986 बैच के बीएसएफ अधिकारी हैं। उन्होंने 1996-97 में बोस्निया में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में भी कार्य किया है। उन्हें वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए महानिदेशक द्वारा 30 डीजीसीआरएस दिए गए हैं।
Latest News