अखिल भारतीय भूतड़ा समिति, जोधपुर द्वारा 41वीं साधारण सभा 25 दिसम्बर 2025 को जोधपुर में आयोजित होगी ।
जोधपुर। अखिल भारतीय भूतड़ा समिति, जोधपुर शाखा की 41वीं वार्षिक साधारण सभा एवं पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन 25 दिसम्बर 2025, गुरुवार को माहेश्वरी जनोपयोगी भवन, रातानाडा, जोधपुर में किया जाएगा। यह जानकारी समिति के सचिव श्री राजेन्द्र भूतड़ा ने दी।
समिति की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2025 में सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी, स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाओं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र, स्मृतिदृचिन्ह प्रदान की जाएगी। ,सीनीयर हायर सेकेण्डरी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थिें को गोल्ड मेंडल से सम्मान भी किया जाएगा।
इस हेतू सभी विघार्थी अपनी अंक तालिका समिति के पते पर 15 दिसम्बर 2025 तक अथवा मेल आई abbsjodhpur@gmail.com पर फोटो व पूर्ण पते के भेज सकते है ।
सचिव राजेन्द्र भूतड़ा ने बताया कि इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों, समाजसेवा, प्रशासनिक सेवाओं, चिकित्सा, पुलिस, सेना, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित करने वाले समाज गौरवों का भी सम्मान किया जाएगा।
अध्यक्ष श्री सुरेष चन्द्र्र्र भूतड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में 75 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष तथा 70 वर्ष से अधिक आयु की महिला वरिष्ठ नागरिकों, पु़त्री जन्म एवं नवतिवाहित जोडो्र को भी विशेष सम्मान दिया जाएगा। समिति की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम में समाज के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है
Latest News