श्री जयचंदलाल करवा माहेश्वरी (JCKM) छात्रावास (for Boys) का शुभारंभ


ए. बी. माहेश्वरी एजुकेशनल ट्रस्ट, नई दिल्ली (अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा से प्रेरित) ने अपने नए छात्रावास भवन - श्री जयचंदलाल करवा माहेश्वरी (JCKM) छात्रावास (for Boys) – का शुभारंभ 2 अक्टूबर 2025 को पूजा एवं हवन समारोह के साथ किया। इस अवसर पर दिल्ली / NCR के ट्रस्टीगण, समाज के गणमान्य सदस्य एवं छात्र निवासी उपस्थित रहे। इस नया छात्रावास में 24 AC कमरे (डबल एवं ट्रिपल शेयरिंग) हैं, जिनमें 63 विद्यार्थियों के ठहरने की सुविधा है। यहाँ एक शुद्ध शाकाहारी डाइनिंग रूम है, जहाँ घर जैसे भोजन की व्यवस्था है। छात्रावास में Wifi, Washing Machine, Smart Prepaid Electrical Meter, Student’s Pantry जैसी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से परिसर में CCTV, Biometric Access तथा अग्नि सुरक्षा उपकरण (Sprinkler, Smoke Detector एवं Fire Extinguishers) लगाए गए हैं। 

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में, छात्रावास में 26.4 किलोवॉट सोलर प्लांट स्थापित किया गया है, जिससे प्रतिवर्ष लगभग 4 लाख की ऊर्जा बचत होगी। छात्रावास के साथ ही 75 छात्रों के लिए 1500 वर्ग फुट का अध्ययनालय (लाइब्रेरी) है। बेसमेंट में शीघ्र ही एक Acitivity Centre (फिटनेस एवं मनोरंजन केंद्र) तैयार किया जा रहा है। यह छात्रावास मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है तथा ओल्ड राजेन्द्र नगर कोचिंग हब से मात्र 10 मिनट (मेट्रो द्वारा) की दूरी पर है। पुराने छात्रावास भवन को अयोध्याबाई जयचंदलाल करवा माहेश्वरी (AJKM) छात्रावास (for Girls) कहा जाएगा। इसमें 17 AC कमरे हैं, जिनमें 51 छात्राओं के ठहरने की सुविधा है। यहाँ एक सेमिनार रूम, अध्ययनालय, कैफेटेरिया डाइनिंग तथा 15.66 किलोवॉट का सोलर प्लांट भी स्थापित है। वाई-फाई, वॉशिंग मशीन एवं पेंट्री जैसी सुविधाएँ छात्राओं को आरामदायक एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करती हैं। 


JCKM और AJKM छात्रावास विशेष रूप से सिविल एवं न्यायिक सेवा के अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। यहाँ का समग्र वातावरण एवं समान सोच वाले छात्र समुदाय के साथ ORN / पूसा रोड कोचिंग हब की निकटता छात्रों को अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होती है। साथ ही, वित्तीय सहायता एवं स्कॉलर्स छात्रवृत्ति कार्यक्रम योग्य एवं आवश्यकता-आधारित छात्रों को आगे बढऩे में सशक्त बनाता है। इन छात्रावासों का गौरवशाली छात्र नेटवर्क आज 21 सेवारत सिविल एवं न्यायिक अधिकारियों के साथ- साथ अनेक निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों से सुसज्जित है। नई क्षमता के साथ, अब छात्रावास अपने द्वार सीए, एमबीए, पीजी तथा स्नातक स्तर की छात्राओं के लिए भी खोल रहा है। ए.बी. माहेश्वरी एजुकेशनल ट्रस्ट अपने सभी ट्रस्टीगण, अधिकारियों एवं समाज के सदस्यों का हार्दिक आभार प्रकट करता है, जिनके निरंतर सहयोग एवं शुभकामनाओं से यह नया मील का पत्थर संभव हो सका है। ट्रस्ट अपनी प्रतिबद्धता के साथ युवा पीढ़ी को सशक्त बनाने एवं शिक्षा के प्रसार के अपने संकल्प को आगे बढ़ा रहा है। 2024-25 की तरह, लाहोटी स्कॉलर्स 2025 कार्यक्रम के तहत 20 लाख से अधिक की छात्रवृत्ति की घोषणा की गई है, जिसका संयोजन श्री सुरेशजी काकानी (आईएएस) के अलावा 4 अन्य अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।

वर्ष 2025 में श्री जयचंदलाल करवा माहेश्वरी छात्रावास/अयोध्याबाई जयचंदलाल करवा माहेश्वरी छात्रावास से 5 अभ्यर्थी अधिकारी के रूप में सेवाओं में शामिल हुए।

रचित तापडिय़ा - Judge (Delhi)

रूपल जयसवाल - IRS

विनय सोनी - IRMS

आकाश त्रिवेदी - Reserve List

श्रवण मूंदड़ा - Reserve List

इसके साथ ही, 2020 से जेसीकेएम/एजेकेएम छात्रावासों से अधिकारियों की कुल संख्या 21 हो गई है। छात्रावासों के 12 उम्मीदवारों ने यूपीएससी मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है और जल्द ही व्यक्तिगत परीक्षा (साक्षात्कार) देंगे। साक्षात्कार की तैयारी के लिए छात्रावास में 3 और उम्मीदवारों के शामिल होने के साथ, अब छात्रावास द्वारा आयोजित साक्षात्कार मार्गदर्शन कार्यक्रम में 15 उम्मीदवार हैं, जिसका नेतृत्व श्री संजय जाजू (आईएएस) और डॉ. श्रीकांत बाल्दी (आईएएस) कर रहे हैं, और उन्हें 20 अधिकारियों के एक पैनल का समर्थन प्राप्त है।

अधिक जानकारी के लिए देखें – www.jckmhostel.com या YouTube पर "JCKM Hostel" खोजें।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन