राष्ट्रीय स्तर पर दि स्टार ऑफ माहेश्वरी सोसायटी सम्मान 2025 हेतु अंतरराष्ट्रीय कपल क्लब अध्यक्ष सरिता कैलाश बाहेती का चयन
मालेगांव - अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब द्वारा देश भर में समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 251 माहेश्वरी दंपतियों को राष्ट्रीय स्तर का दि स्टार ऑफ महेश्वरी सोसायटी सम्मान 2025 प्रदान किया जा रहा है इसी क्रम में मालेगांव नासिक जिले से कैलाश बाहेती व सरिता बाहेती को इस प्रतिष्ठित सम्मान प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है। यह चयन उनके द्वारा पिछले 8 वर्षों से क्लब के बैनर तले समाज सेवा और मानवता के कार्यों में दिए जा रहे विशिष्ट योगदान के लिए किया गया है। राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित क्लब के राष्ट्रीय कार्यालय में जारी प्रेस विज्ञप्ति में क्लब की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनीता डॉ. अशोक सोडाणी ने बताया कि क्लब वर्तमान में पूरे देश में फैली 132 जिला शाखों के माध्यम से कार्यरत है इन शाखों के जिला अध्यक्ष सचिव एवं सक्रिय सदस्य दंपतियों में से उत्कृष्ट समाजसेवी 251 कपल्स का चयन कर लिया गया है। इस चयनित दंपतियों को दिसंबर माह में उनके अपने जिलों में आयोजित समारोह दौरान यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। श्री अशोक सोडाणी ने बताया कि इस सम्मान का उद्देश्य माहेश्वरी समाज के कार्यरत उन दंपतियों को पहचान देना जो निस्वार्थ भाव से समाज संस्कृति और मानवीय सेवा के क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं।
Latest News