कोयंबटूर माहेश्वरी युवा परिषद द्वारा सामाजिक कार्यक्रम आयोजित
कोयंबटूर माहेश्वरी युवा परिषद ने कोयंबटूर स्थित सांईबाबा मंदिर के अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक विधालय के सभी विधार्थियो को पढ़ाई की सामग्री का वितरण किया गया। सामग्री मे पेन, पेंसिल, कॉपी इत्यादी शामिल थे। इसके अलावा सभी विधार्थियो को एक समय का भोजन उपलब्ध करवाया गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षको ने माहेश्वरी युवा परिषद की इस पहल का स्वागत किया एवं भुरी भुरी प्रशंसा की। कार्यक्रम के आयोजन मे कोयंबटूर माहेश्वरी सभा सहसचिव राजेन्द्र भट्टड, सहकोषाध्यक्ष हरिश भूराडिय़ा, युवा परिषद के अध्यक्ष पुरुषोत्तम भुराडिया, सदस्य शिव मंत्री, सुरेश भट्टड़, कुशल केला, यादव सोमानी, अभिषेक बागडी, गिरीराज भोमरा, सुमिरन मालू एवं गिरीराज चांडक का सहयोग एवं अनुुदान रहा। यह जानकारी मनोज गग्गड, कोयंबटूर ने प्रदान की।
Latest News