जयपुर में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान का कैम्प लगाया गया।
रामजीदास मोदानी फाउण्डेशन के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण मोदानी ने बताया कि दिनांक 16 नवम्बर, 2025 को CKS Hospital, Jaipur में सुबह 9.00 बजे से 1.00 बजे तक सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण के अन्तर्गत 9 साल से 26 साल तक की 51 बालिकाओं के टीके लगाये गये। इसमें Cervavac Serum (Indian), Gardisil-4 M.SD. (Imported) एवं Gardasil-9 M.SD (Imported) के टीके लगाये गये। इस कैम्प में बालिकायें जयपुर के अलावा जयपुर से बाहर से भी टीका लगाने आई थीं। इस शिविर में पूर्वोत्तर राजस्थान प्रादेशिक सभा के अध्यक्ष श्री जुगल किशोर सोमानी, राज-के-सोमानी, लक्ष्मी नारायण मोदानी, वेदान्त मोदानी, राजेन्द्र तिवाड़ी, राधेश्याम काबरा ने पूरा सहयोग दिया। यह संस्था द्वारा लगाया गया 5वाँ कैम्प हैं। अगला कैम्प 07 दिसम्बर, 2025 को महावीर कैंसर हॉस्पिटल में लगाया जायेगा।
Latest News