दक्षता बिन्नाणी एवं मानस बिन्नाणी, बीकानेर ने बढाया समाज का गौरव

व्यवस्था सुधार हेतु निरन्तर प्रयासरत बीकानेर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री गोर्वद्धन दास बिन्नाणी 'राजा बाबू' की पौत्री व पौत्र सुश्री दक्षता बिन्नाणी एवं चि. मानस बिन्नाणी सुपुत्री एवं सुपुत्र कोमल समीर कुमार बिन्नाणी, बीकानेर ने नीट परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर चिकित्सीय शिक्षा प्रारम्भ कर दी है। दोनों ने कठिन परिश्रम और निरन्तर अध्ययन के बल पर यह उपलब्धि अर्जित की है। इस उपलब्धि के कारण परिवारजन और परिचितों में हर्ष का माहौल है। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में प्रवेश पूरे बिन्नाणी परिवार के लिये गर्व का अवसर है। दक्षता व मानस की इस उपलब्धि पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन