डॉ. पूजा बाहेती, बीकानेर ने बढाया समाज का गौरव

डॉ. पूजा बाहेती सुपुत्री विनोद सुशीला बाहेती धर्मपत्नी सौरभ चांडक ने महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर द्वारा पी.एच.डी. उपाधि (डिग्री) प्राप्त कर ली है। उन्होंने यह उपाधि भारत में चयनित सीमेन्ट कम्पनियों के विशेष संदर्भ में - ''निवेश निर्णय पर पूँजी बजटिंग'' विषय पर शोध कार्य करके प्राप्त की है। उन्होंने यह शोधकार्य राजकीय डूंगर महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय के आचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ. राजकुमार ठठेरा के निर्देशन में पूर्ण किया। पूजा की इस उपलब्धि पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन