अजमेर में सर्वाईकल कैंसर प्रिवेंशन टीकाकरण सम्पन्न

अजमेर जिला माहेश्वरी सभा संस्था के तत्वावधान तथा अखिल भारतवर्षिय माहेश्वरी महासभा एवं श्री बांगड माहेश्वरी मेडिकल वेलफेयर सोसायटी की प्रेरणा व आर्थिक सहयोग से तथा मध्य राजस्थान प्रादेशिक सभा के सहयोग से माहेश्वरी समाज की महिलाओं के लिए सर्वाईकल कैंसर प्रिवेंशन टीकाकरण, अजमेर मे आयोजित किया गया। टीकाकरण का कार्य अजमेर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा के आतिथ्य में किया गया।

देशभर में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा द्वारा 15 हजार बहनों व लाडली बेटियों का टीकाकरण हुआ है अजमेर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा के आत्थिेय में अजमेर, नसीराबाद व पीसांगन क्षेत्र की बेटियों का टीकाकरण कार्य माहेश्वरी सेवा समिति कृष्णगंज अजमेर में हुआ, जिनके पूर्व में प्राप्त रजिस्टेशन के टीकाकरण का पंजीयन किया गया।

सर्वाईकल कैंसर प्रिवेंशन टीकाकरण 9 से 26 आयु वर्ग की बालिकाओं एवं युवतियों में कैंसर रोकथाम - जो कि गर्भाश्य ग्रीवा की परत में असामान्य कोशिकाओं के बढने से होता है इस हेतु टीकाकरण कार्यक्रम रखा गया था इसमें 154 बालिकाओं एवं युवतियो को टीका लगवाया गया।

अजमेर जिला माहेश्वरी सभा संस्था के जिलामंत्री अशोक जैथलिया ने बताया कि टीके की लागत 2580 रूपयें है पर समाज की और से यह टीका सभी के निशुल्क लगाया गया। समाज के भामाशाहों रामस्वरूप बाहेती जयपुर, सुभाष चन्द नवाल चेयरनमैन श्री श्रुति चेरेटबल एवं महासभा पश्चिमांचल के संयुक्त मंत्री श्री रमाकांत बाल्दी व जिला के अन्य भामाशाहों के सहयोग से टीकाकरण का कार्य किया गया। मध्य राजस्थान प्रादेशिक सभा के प्रदेश मंत्री एसडी बाहेती उपस्थित थे।

जिलाध्यक्ष संदीप मूंदड़ा ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर प्रिवेंशन टीकाकरण कैंप किशनगढ़, ब्यावर, केकड़ी सरवाड़ व विजयनगर अजमेर जिला सभा की क्षेत्रीय सभाओ में लगाए जा चुके हैं। जिला माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्षा मंजू मुरक्या और अजमेर युवा संगठन अध्यक्ष अरविंद चांड़क की टीम ने टीकाकरण का कार्य के पंजीयन में सहयोग किया।

जिला सभा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. श्याम भूतडा एडिशनल प्रिन्सिपल JLN मेडिकल कॉलेज ने कैंसर विषय पर जानकारी प्रदान की और कहा कि इससे घबराने की आवश्यकता नही है प्रथम दृष्टि में इसकी जानकारी हो जाती है तो इसका इलाज संभव है। उपरोक्त टीकाकरण के साथ - साथ अजमेर क्षेत्रपाल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल अजमेर द्वारा कैंसर के रोकथाम एवं बचाव के लिए विस्तार से जानकारी प्रदान की गई एवं डॉक्टर परामर्श से निशुल्क जांच की भी गई।

जिला सभा की ओर से डॉ. रमेश क्षेत्रपाल चेयरमेन क्षेत्रपाल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का सम्मान किया गया और धन्यवाद ज्ञापित किया गया, क्षेत्रपाल हॉस्पिटल के कैंसर विषेषज्ञ डॉ. आशीश दायमा, डॉ. विधि जैन, प्रदीप पुरोहित,नवीन चौहान द्वारा # Pap smear test #chest X-ray PA view # mammography # PSA जांच की गई। माहेश्वरी समाज के 54 लोगो का ओपीडी हुआ। अजमेर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा भेजी गई टीम द्वारा यह टीके लगवाए गए।

उपरोक्त टीकाकरण में अजमेर जिला माहेश्वरी सभा के जिलाअध्यक्ष संदीप मूंदड़ा, जिलामंत्री अशोक जैथलिया, जिला वरिष्ठ उपाध्क्ष ज्वालाप्रसाद कांकाणी, जिला सहमन्त्री श्रीगोपाल सोमाणी, अनूप राठी, जिलासभा सदस्य तारा चन्द माहेश्वरी, जगदीश झंवर, अजमेर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राकेश झंवर, महामंत्री मुकेश मून्दडा, गिरधर जैथलिया, दिनेश काबरा, शशांक बजाज, राधेश्याम सोमाणी, ओमप्रकाश मुर्किया, नवीन मंत्री, अशोक राठी, गोविन्द झंवर, धर्मेद्र कासट, पीसंगन व नसीराबाद क्षेत्रीय सभा अध्यक्ष सत्यनारायन झँवर, ओमप्रकाश लोगड़ आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन