मुकुंद आगीवाल ने किया सीए की ऑल इंडिया एग्जाम में प्रथम स्थान प्राप्त
चार्टड अकाउंटेट की सितम्बर सेशन के फाइनल परीक्षा में ग्राम धामनोद पश्चिमी मध्यप्रदेश के धार जिले से मुकुंद आगीवाल ने देश भर में 83.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर, अव्व्ल (प्रथम) स्थान प्राप्त किया है। पापा पवन आगीवाल, गत सत्र में प्रादेशिक सभा कार्यकारी मंडल सदस्य रहे हैं, मम्मी ज्योति भी सामाजिक संगठन में सक्रिय हैं एवं भुवा श्रीमति माधुरी सोमानी, इंदौर के श्री बालाजी क्षेत्र माहेश्वरी महिला संगठन की वर्तमान में अध्यक्ष एवं फूफाजी श्री विजय सोमानी अ.भा. माहेश्वरी महासभा प्रतिनिधि है। सामाजिक संस्कारों एवं सामाजिक सेवा में योगदान देने वाले, परिवार के सदस्य मुकुंद आगीवाल का देश में टॉपर होना, निश्चित ही गौरवान्वित महसूस कराता है। मुकुन्द की इस उपलब्धि पर माहेश् वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Latest News