शटल बैडमिंटन एवं क्यारम्स में माहेश्वरी समाज, वरंगल के युवा युवतियों की बड़ी जीत

तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन, हैदराबाद के तत्वाधान में NEXTGEN SPORTS STAR के अंतर्गत शटल बैडमिंटन एवं क्यारम्स में माहेश्वरी समाज, वरंगल के युवा युवतियों ने बड़ी जीत हासिल की है। Men's शटल बैडमिंटन, Doubles के Winners अनिल सोनी सुपुत्र श्री चैनसुख सोनी एवं लखन लाहोटी सुपुत्र श्री किशनगोपाल लाहोटी, Singles के Winner विश्वास बंग सुपुत्र श्री गोपाल बंग, Singles में Runnerup अनिल सोनी सुपुत्र श्री चैनसुख सोनी, महिला क्यारम्स में क्यारम सिंगल्स के विजेता कुमारी साक्षी लाहोटी सुपुत्री श्री किशनगोपाल लाहोटी, Runnerup श्रीमति दीपिका लाहोटी धर्मपत्नी श्री लखन  लाहोटी, शटल Doubles के Winners अनिल सोनी एवं लखन लाहोटी और Singles के Winner विश्वास बंग को तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन की तरफ से राष्ट्रीय स्तर पर खेलने हेतु चयन किया गया। राष्ट्रीय स्तर का आयोजन दिसंबर माह में विदर्भा में होगा। सभी विजेताओं को माहेश्वरी समाज वरंगल की तरफ से हार्दिक बधाई। यह जानकारी माहेश्वरी समाज के मंत्री रामकिशोर मनियार ने दी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन