माहेश्वरी समाज के राष्ट्रीय सभापति संदीप काबरा का भाव-भीना अभिनन्दन व ‘माहेश्वरी श्रीगंगानगर’ APP के परिवर्द्धित वर्जन में डाटा एंट्री का शुभारम्भ
श्रीगंगानगर | श्री माहेश्वरी भवन में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति श्री संदीप जी काबरा जी ने सभी से समाज में किये जा रहे नवाचारों (मिशन IAS, रोजगारोपरक स्किल डेवलपमेंट, बहुउपयोगी How to make genius कार्यक्रम, कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर इत्यादि) में बढचढ कर भाग लेने का आह्वान किया | श्री काबरा जी ने आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा हेतु लिए गए शिक्षा ऋण के ब्याज में सहायता देने की योजना की भी जानकारी दी |
कार्यक्रम का प्रारंभ समाज के वरिष्ठतम सदस्य श्री जय नारायण जी भट्टड़ के साथ मंचासीन महानुभावों (अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति श्री संदीप जी काबरा, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के कार्यसमिति सदस्य श्री ओम प्रकाश जी सोनी, प्रदेशाध्यक्ष श्री मनोज जी चितलांगिया, राष्ट्रीय वाद-विवाद निवारण समिति सदस्य श्री राजेन्द्र जी राठी, प्रदेश सचिव श्री पवन कुमार जी सोमानी, जिला अध्यक्ष श्री बाबूलाल जी लाहोटी, जिला सचिव श्री इन्द्र कुमार जी चांडक, सेवा समिति के उपाध्यक्ष श्री श्याम जी करवा व सचिव डॉ. अजीत सोमानी) द्वारा भगवान महेश की पूजा अर्चना से किया गया | महिला समिति अध्यक्षा श्रीमती सुनीता बिहाणी व सदस्य श्रीमती राज होलानी द्वारा महेश वंदना प्रस्तुत की |
तत्पश्चात उत्तरी राज. प्रादेशिक सभा, श्रीगंगानगर जिला सभा व श्री माहेश्वरी सेवा समिति, श्रीगंगानगर द्वारा सभापति श्री संदीप जी काबरा व कार्यसमिति सदस्य श्री ओम प्रकाश जी सोनी को साफा पहनाकर, शॉल ओढाकर व श्रीफल देकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया | महिला समिति की भूतपूर्व अध्यक्षा श्रीमती शैलजा चितलांगिया व सहसचिव श्रीमती किरण सोमानी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया |
इस समारोह में श्री माहेश्वरी सेवा समिति, श्रीगंगानगर द्वारा बनायीं गयी ‘माहेश्वरी श्रीगंगानगर’ APP के संशोधित व परिवर्द्धित वर्जन में सभापति श्री संदीप जी काबरा द्वारा श्रीगंगानगर निवासी प्रदेशाध्यक्ष श्री मनोज जी चितलांगिया के अकाउंट में डाटा एंट्री कर शुभारम्भ किया गया | APP के बारे में सेवा समिति सचिव डॉ. अजीत सोमानी ने विस्तार से जानकारी दी | APP के लिए श्री काबरा जी ने बहुत बहुत बधाई दी | कार्यक्रम के अंत में जिला सभा द्वारा सभापति जी को मोमेंटो भेंट किया | मंच सञ्चालन डॉ. अजीत सोमानी ने किया |
इस अवसर पर महासभा कार्यकारी मंडल सदस्य श्री रतनलाल जी लाहोटी, निवर्तमान महासभा कार्यकारी मंडल सदस्य श्री मनोहर जी सोनी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री भँवरलाल चांडक, जिला उपाध्यक्ष श्री संतोष जी बिड़ला, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष श्री अश्विनी जी बिहाणी, सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री मोहनलाल जी चितलांगिया, श्री प्रेम प्रकाश जी चितलांगिया, श्री राज कुमार जी चितलांगिया, श्री भँवरलाल जी मालपानी, श्री रमेश जी कोठारी, कोषाध्यक्ष श्री श्यामसुंदर चांडक, योजना व क्रियान्वयन मंत्री श्री मनोज राठी, कार्यकारिणी सदस्य श्री विनोद जी बिहानी, श्री प्रदीप जी चितलांगिया, श्री मदन गोपाल जी भूतड़ा भी उपस्थित रहे | प्रोफेशनल सैल के अध्यक्ष श्री बी. डी. चांडक, जिला युवा संगठन के अध्यक्ष श्री विकास चितलांगिया व सचिव श्री हरीश नेवर, युवा समिति अध्यक्ष डॉ. पवन भट्टड़ व सचिव श्री नीलांशु सारडा सहित समाज के गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम के साक्षी बने |
Latest News