वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ अकोला का दीपावली स्नेह मिलन
वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ अकोला का दीपावली स्नेह मिलन दिनांक 30 अक्टूबर को स्थानिक माहेश्वरी भवन में आयोजित किया गया ज्योति ग्रुप की शांता मंत्री, कमला जाजु, मृदुला राठी, विजया मालपाणी, किरण मानधने, कांता गांधी, प्रतिमा चांडक द्वारा दीपावली पंखुडिय़ां यह कार्यक्रम कमला जादू द्वारा लिखित नाटिका के रूप में प्रस्तुत किया गया जिसमें गोपाष्टमी, आंवला नवमी तथा हरिहर भेंट इन तीन त्योहारों की महत्ता बताते हुए प्रसंगों को झांकियों के साथ प्रस्तुत किया गया। हरिहर भेंट में शांता मंत्री तथा प्रतिमा चांडक ने हरि तथा शिव की सुंदर झांकी प्रस्तुत की ऐसा लग रहा था मानो साक्षात हरिहर हमारे सामने खड़े हैं। ग्रुप के सदस्यों की बहूएं चेतना मानधने, सुनयना मालपानी, शीतल मानधने, सविता गांधी, भावना चांडक द्वारा एक सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसने सबका मन मोह लिया।
उपस्थित सदस्यों को गेम्स खिलाए गए जिसमें पुष्पा अटल, कविता सोमाणी, किरण चांडक, किरण लड्ढा विजेता रही। सभी विजेताओं को सलाहगार सुशीला गांधी, डॉ. सरोज राठी, शकुंतलाजी चांडक, राजकुंवर लढ्ढा, अध्यक्षा प्रमिला लाहोटी के हाथों पुरस्कार दिए गए। ज्योति गु्रप की सभी सदस्याएं तथा कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी बहूओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अरुणा लढ्ढा, विद्या हेडा, सहसचिव शोभा कासट, सुनंदा सोमानी, कोषाध्यक्ष शशि कला खटोड़, माहेश्वरी महिला मंडल के पदाधिकारी तथा बहु संख्या में सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सचिव वीणा राठी तथा शांता मंत्री ने किया। आभार प्रदर्शन विजया मालपाणी ने किया। अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Latest News