महेश सांस्कृतिक भवन पुणे में भव्य अन्नकूट महोत्सव संपन्न

हर साल की तरह इस वर्ष भी पुणे माहेश्वरी समाज तथा माहेश्वरी चैरिटेबल फाउंडेशन (महेश भवन) की ओर से महेश संस्कृतिक भवन में बड़े भक्ति भाव से और उत्साह के साथ रविवार दिनांक 26 अक्टूबर के दिन भव्य अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। पुणे के खड़कमाल विभाग के 11 भट्टड परिवार और माहेश्वरी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से अन्नकूट का आयोजन किया गया। फूलों से सजाये गए सुंदर रथ पर श्री जगन्नाथ श्री बलराम तथा सुभद्राजी की सुंदर मूर्तियां रखी गई थी। भट्टड परिवार ने रथ को हाथों से खींचकर मंच तक लाया। भवन के पदाधिकारीयो ने बड़े भक्ति भाव से मूर्तियों को मंच पर विराजमान किया। उपस्थित सभी श्रद्धा भाव से पूजा, आरती में सम्मिलित होने पर प्रसिद्ध कलाकार द्वारा झांकियां और नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। भक्तिमय वातावरण से सभी भक्तगण भाव विभोर हो उठे। 

आयोजन में समाज के सभी प्रतिष्ठित मान्यवर, पुणे के समाज भाई बहनों ने बड़ी संख्या में आकर महाप्रसाद का लाभ लिया। आयोजन को सफल बनाने में समाज के सभी संगठन तथा महिलाओं का योगदान वंदनीय रहा। इस धार्मिक कार्यक्रम आयोजन का हेतु सामाजिक संगठन, दिवाली स्नेह मिलन तथा धार्मिक परंपराओं को निभाना इत्यादि अनेक हेतु साध्य होते हैं।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन