चेन्नई में श्री माहेश्वरी अन्नकूट महोत्सव 2025 का आयोजन सम्पन्न

26 अक्टूबर की संध्या कोला पेरुमाल चेट्टी वैष्णव सीनियर सेकेंडरी स्कूल चेन्नई के प्रांगण में भक्ति, श्रद्धा और एकता का अद्भुुत संगम देखने को मिला। समाज के परिवारों ने सपरिवार उपस्थित होकर गोवर्धनधारी श्रीकृष्ण की आराधना की और अन्नकूट के दर्शन में भक्ति का अनुभव किया। संयोजक श्री जे. नारायणदास राठी के मार्गदर्शन में श्री माहेश्वरी महिला मंडल, श्री माहेश्वरी सत्संग समिति और श्री माहेश्वरी युवा मंडल की टीमों ने मिलजुलकर इस आयोजन को सफल रूप दिया। इन तीनों संस्थाओं के अध्यक्ष श्रीमती ममता बागड़ी, श्री बंसीलाल दलाल और श्री सुदर्शन मंत्री, तथा सचिव, श्रीमती कुसुम मालपाणी, श्री किशोर जेठा और श्री कुशल माहेश्वरी ने अपनी टीमों के साथ समन्वय और सहयोग की उत्कृष्ट मिसाल पेश की। इस संयुक्त प्रयास ने अन्नकूट को एकता, भक्ति और अर्पण का सजीव उदाहरण बना दिया।

पूरे आयोजन में श्री अशोक मूंधड़ा ने अपने अनुभव से दिशा दी, श्री कमल गोइदानी और श्री जे.पी. मालपाणी ने प्रसादी एवं खान-पान व्यवस्था को बखूबी संभाला। श्री मदन मोहन राठी के शांत किन्तु दृढ़ सहयोग ने इस आयोजन को निरंतरता और सशक्त आधार प्रदान किया। श्रीनाथजी हवेली अन्नानगर का, जहाँ प्रसादी की तैयारी और पैकिंग का समस्त कार्य सम्पन्न हुआ। श्री अशोक गोइदानी ने हवेली का पूरा परिसर नि:संकोच उपलब्ध कराया। हवेली के मुखियाजी का योगदान अनुपम रहा। श्री विनोद महाराज ने संध्या के लिए प्रसादी एवं महाप्रसादी को अपने स्नेह और श्रद्धा से तैयार किया। इन सभी का उनके योगदान के लिये आभार प्रकट किया गया।

पूज्य श्री विशाल बाबा वि_लनाथजी मंदिर से पधारे और अपने प्रवचन एवं आरती से पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊँचाई प्रदान की। भजनों की संध्या में श्री अनुराग भूतड़ा एवं परंपरा मित्र मंडल, हैदराबाद के सुरों ने ऐसी भक्ति और उल्लास की लहर दौड़ा दी कि सम्पूर्ण सभा भक्तिरस और भाव में झूम उठी। साथ ही नव्या चांडक, सीतांशु भट्टर, याशिका माल्पानी, कृति और प्रीषा बाहेती ने श्रीकृष्ण भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। इस वर्ष 130 प्रकार की प्रसादी का भोग श्रीकृष्ण को अर्पित किया गया, और समाज के 138 भामाशाहो के सहयोग से यह अन्नकूट भव्यता और भावनाओं दोनों का प्रतीक बन गया तथा श्री माहेश्वरी सभा, चेन्नई के अध्यक्ष श्री जी. एस. राठी और सचिव श्री संजय मूंधड़ा के स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद से यह अन्नकूट आयोजन पूर्णता को प्राप्त हुआ।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन