श्री माहेश्वरी सभा, चेन्नई द्वारा “दीपोत्सव” दिवाली स्नेह मिलन एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह 2 नवम्बर को

श्री माहेश्वरी सभा, चेन्नई द्वारा आयोजित वार्षिक 'दीपोत्सव' दिवाली स्नेह मिलन का भव्य आयोजन आगामी रविवार, 2 नवम्बर 2025 को प्रात: 9 बजे स्थानीय डी. जी. वैष्णव कॉलेज, चेन्नई के सभागार में किया जाएगा। इस अवसर पर सभा की ओर से तमिलनाडु, केरल और पांडिचेरी प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के स्तर पर मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा।

सभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री संतोष कुमार, आईपीएस, इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (इकोनॉमिक ऑफेंस विंग), चेन्नई पधार रहे हैं।

ज्ञातव्य है कि यह सम्मान समारोह फलोर ब्रदर्स चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले माहेश्वरी समाज के विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है।

कार्यक्रम के संयोजक श्री श्रीमोहन दमानी ने बताया कि इस वर्ष कुल 30 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें सीबीएसई की 10वीं कक्षा के 8 विद्यार्थी, एसएसएलसी बोर्ड के 2, आईसीएसई बोर्ड के 1, हायर सेकेंडरी के 2, सीबीएसई की 12वीं कक्षा के 10, चार्टर्ड अकाउंटेंसी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 4 तथा डॉक्टर की उपाधि प्राप्त करने वाले 3 विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, इसी दिन प्रात: 9 बजे से विद्यार्थियों के लिए नई दिशाएँ-कैरियर गाइडेंस विषय पर एक विशेष सत्र का भी आयोजन किया गया है। इस सत्र के मुख्य वक्ता श्री विक्रम पटेल (दिल्ली) होंगे, जो विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य और करियर विकल्पों के बारे में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

सभा के सचिव श्री संजय मूंदड़ा ने बताया कि दीपोत्सव कार्यक्रम के उपरांत श्री माहेश्वरी क्लब की ओर से एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत की जाएगी, जिसकी तैयारियाँ बड़े उत्साह एवं जोश के साथ की जा रही हैं।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में सदस्य परिवार सहित उपस्थित रहेंगे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन