श्री मारवाडी माहेश्वरी प्रगति मंडल इन्दौर का दीपावली मिलन समारोह आयोजित
दीपावली महोत्सव पूजा के बाद राजस्थानी मारवाडी संस्कृति के अनुरूप आयोजित हमेशा की भाँति दीपावली मिलन समारोह 2६ अक्टूबर को स्थानीय महेश्वर भवन पर उपाध्यक्ष गिरिराज बंग की अध्यक्षता में एवं मंत्री गौरिशंकर लोहिया के सुुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया था, जिसमें मंडल के लगभग 200 पुरुषों एवं महिलाओं की उपस्थिति में वरिष्ठ व्यक्तियों की मौजूदगी थी। मिलन समारोह में वरिष्ठ सदस्य श्री धनराज कांकाणी एवं श्री शिव भगवान झंवर का सपत्नी अभिनंदन किया गया। इस समारोह में ओम प्रकाश धूत, श्याम बियानी, श्याम मून्दड़ा, राधेश्याम मालाणी, सूरलमल लाहोटी, जगदीश डागा, बजरंग मालाणी, रामावतार पलोड, ओम चांडक, कैलाश मून्दडा, कपिल लाहोटी, प्रवीण लदड, राजेश भट्टड़, भरत डागा, श्याम कोठारी, रामप्रसाद चांडक आदि प्रतिष्ठित महानुभावों की विशेष उपस्थिति रही।
Latest News