माहेश्वरी सभा हिसार द्वारा दीपावली मिलन उत्सव धूमधाम से मनाया गया

माहेश्वरी सभा हिसार द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 26.10.2025 को दीपावली मिलन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें हिसार सभा व उसके अंतर्गत आने वाले गांवों के लगभग 350 माहेश्वरी बंधुओं ने भाग लिया। भगवान महेश के दीप प्रज्वलन व महेश वंदना के पश्चात विधिवत रूप से कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम के मुख्य बिंदु इस प्रकार रहे। विभिन्न आयु वर्ग के ग्रुपों में डांस एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रखी गई जिसमें प्रतिभागियों को फस्र्ट सेकंड एंड थर्ड व कंसोलेशन प्राइज दिया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिन दंपतियों को तीसरी संतान हुई है उन्हें सम्मानित किया गया। जिन दंपतियों को इस दीपावली से अगली दीपावली तक तीसरी संतान होगी उन्हें 11000/- प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। हिसार एवं दूर दराज से पधारे सभी माहेश्वरी परिवारों को सम्मानित किया गया एवं परिचय करवाया गया ताकि संगठन में मजबूती बढ़ती रहे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन