कोल्हापुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा श्री मद्भागवत कथा ज्ञान का आयोजन सम्पन्न
कोल्हापुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन को 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पितृ पक्ष में दिनांक 11 से 17 सितंबर को श्री मद्भागवत कथा ज्ञान का आयोजन किया गया। वृंदावन से पधारे श्री जुगल किशोर जी महाराज द्वारा बहुत ही सुंदर व सरल शब्दों में श्री मद्भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का श्रवण करवाया। प्रतिदिन लगभग 500 श्रोता गणों ने बहुत ही प्रेम व आनंद से कथा का रसपान किया। 7 दिनों में सभी बहनों ने पदाधिकारी बहने, कार्यकारिणी बहने, समिति बहने, सभी बहनों ने बहुत ही आनंद व हर्षोल्लास के साथ कथा का व भजन, नृत्य आदि का भरपूर आनंद उठाया। कथा में प्रसंग के हिसाब से सुंदर-सुंदर झांकियों ने सबका मन मोह लिया जैसे कृष्ण जन्म, रुक्मणी विवाह, नरसिंह अवतार, वामन अवतार, गिरिराज धरण और कृष्ण भगवान की अनेक लीलाओं की प्रस्तुति के साथ पूरा आनंद उठाया। रोज अलग-अलग प्रसाद का वितरण किया गया। भागवत कथा समाप्ति के दिन करीबन 500 भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। सभी यजमान व सभी बहनों के सहयोग से श्री मद्भागवत कथा का आयोजन बहुत ही सुंदर व सुचारू रूप से हो पाया।
Latest News