दीपिका रान्दड, जयपुर द्वारा किया गया सेवा कार्य
समाज सेविका माहेश्वरी महिला परिषद जयपुर की कार्यकारिणी सदस्या दीपिका रान्दड़, झोटवाड़ा का शानदार सफल अभियान 1 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक चला। इस दौरान दीपिका ने जिन घरों में सफाई के दौरान पुराने कपड़े, बर्तन दोबारा काम आने वाले थे, वह समाज बंधुओ से लेकर जरूरतमंद 36 घरों तक पहुंचाया गया। इनकी इसी सेवा भाव और लोक कल्याण कार्यक्रम के कारण इन्होंने पूरे जयपुर में एक अपनी अलग पहचान बना रखी है। जब भी इन्होंने कोई अभियान शुरू किया तब माहेश्वरी समाज, जयपुर के सभी बंधुओ ने भरपूर सहयोग भी दिया। दीपिका रान्दड़ ने कहा कि दीपावली सिर्फ घरों की सफाई का पर्व नहीं, बल्कि दिलों की सफाई और बाँटने की खुशी का भी प्रतीक है। इस अवसर पर आप सभी भाई-बहनों से निवेदन है कि घर की सफाई के दौरान जो पुराने कपड़े, बर्तन या उपयोगी सामान निकलता है, उनमें से जो पहनने व उपयोग करने योग्य हों, उन्हें अच्छी तरह से साफ-सुथरा पैक करके तैयार करें। इन्हें जरूरतमंद बस्तियों परिवारों में बाँटें ताकि किसी का घर और दिल भी इस दिवाली रोशनी से भर सके। आपका छोटा सा योगदान किसी की बड़ी मुस्कान बन सकता है।
Latest News