पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन (उत्तराचंल) की षष्टम प्रादेशिक कार्यकारिणी बैठक नवरसिका का आयोजन सम्पन्न
पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन (उत्तराचंल) की षष्टम प्रादेशिक कार्यकारिणी बैठक नवरसिका का आयोजन दिनांक 7 अक्टूबर 2025 को किया गया। 21 झंडो की सलामी के साथ पैरामाउंट प्राइड में गुंजित ढोल नगाड़ों की आवाज की साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी, अति विशिष्ट अतिथि उत्तरांचल उपाध्यक्ष मंजू मांधना, विशिष्ट अतिथि उत्तरांचल संयुक्त मंत्री मंजू हरकुट, जयश्री माहेश्वरी, लता टावरी एवं नेहा माहेश्वरी के द्वारा संयुक्त दीप प्रज्वलन किया गया। नगर अध्यक्ष दीपाली माहेश्वरी द्वारा शाब्दिक स्वागत व प्रगति माहेश्वरी द्वारा मंच संचालन किया गया। प्रदेश और आयोजक संगठन द्वारा अतिथियों को शाल ओढाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया गया। 33 संगठनों से पधारी 190 बहने स्थानीय सामाजिक संस्थाओं से पधारे बंधुओं ने कार्यक्रम की शान बढाई।
मुख्य अतिथि ज्योति राठी के सीधे सटीक उद्बोधन ने सबके मानस पटल पर अविस्मरणीय प्रभाव छोड़ा। उत्तरांचल उपाध्यक्ष मंजू मांधना के स्नेहसिक्त शुभभाव एवं आशीर्वचन से बहनों में ऊर्जा का संचार हुआ। उत्तरांचल संयुक्त मंत्री मंजू हरकुट द्वारा आयोजक संगठन को 5100/ की धनराशि प्रदान की गई। प्रदेश की सबसे वरिष्ठ 87 साल की सोमवती जाखटिया व 78 साल की सर्वेश माहेश्वरी को सम्मानित किया गया।
सभी दसों समितियों संस्कृति सिद्धा - गणेश,महेश वंदना स्वागत नृत्य, शिव स्तुति व अनकही अंजानी रामायण की कहानी का प्रस्तुतीकरण, अष्ट सिद्धा - परिधान प्रदर्शन, कबाड़ से जुगाड़ फैशन शो व जिला कार्यकर्ता को मूल्यांकन हेतु ट्राफी प्रदान कर सम्मान, ज्ञान सिद्धा - साहित्य सरोवर प्रतियोगिता, कविता, गीत, स्वरण व्यंजन व्याकरण में पश्चिमी उत्तर के कवियों से कोई रहा नहीं अनजान, संकल्प सिद्धा - जरूरतमंद बहन को धनराशि प्रदान, संजीवन सिद्धा - वृद्धाश्रम में व्हीलचेयर का दान, युगल सिद्धा - वायोडाटा काआदान-प्रदान, संस्कार सिद्धा - के अंतर्गत दो किशोरियों को प्रदेश की बहनों के सहयोग से लैपटॉप प्रदान किया गया।
Latest News