श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर का दीवाली क्विज कार्यक्रम आयोजित

श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर का पहला दीवाली क्विज कार्यक्रम भव्यता से तक्षशिला सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष श्री उमेश सोनी, महामंत्री सीए, रोहित परवाल, उपाध्यक्ष (शिक्षा) श्री निर्मल दरगड़, महिला परिषद् अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता साबू, एमपीएस जवाहर नगर के सचिव श्री संजय बाँगड़ एवं समाज के अनेक गणमान्य सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे। संयोजक दीपक सारडा एवं चारू दरगड़ ने जानकारी दी कि यह कार्यक्रम समाज में ज्ञान, उत्सव और एकता का अनूठा संगम रहा। कार्यक्रम के क्विज मास्टर श्री महेन्द्र सुराना ने रोचक तरह से प्रश्न पूछ सभी को रोमांचित किया। इस अवसर पर समाज की गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड्स धारक 8 वर्षीय बाल प्रतिभा कुमारी सिनाया बियानी ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं 8 वर्षीय वैदही कालानी ने भी शानदार प्रस्तुति देकर सभागार को झूमने पर मजबूर कर दिया। अन्य कार्यक्रमो में पलक माहेश्वरी, लोकेश जाजू, कविता दीपश्री डॉवर, अनिला झंवर, डिम्पल गगरानी एवं पूजा राठी ने आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी, जिनसे पूरा ऑडिटोरियम उत्साह और उल्लास से भर उठा। यह क्विज कार्यक्रम समाज की नई पहल के रूप में न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि इसमें सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी ने इसे परिवार संग सीख और मस्ती का अद्वितीय उत्सव बना दिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन