पूर्वोत्तर राजस्थान प्रदेश का जयपुर में सर्वाइकल वैक्सीन का तृतीय शिविर सम्पन्न
12 अक्टूबर 2025 रविवार को जयपुर में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण का शैल्बी हॉस्पिटल के चिकित्सीय सहयोग से तृतीय शिविर सम्पन्न हुआ। इस शिविर में 170 बालिकाओं को श्रीमती इन्दूजी-ज्योतिकुमार माहेश्वरी (सोमाणी) के आर्थिक सौजन्य से नि:शुल्क वैक्सीन लगाई गई। जयपुर में तीन शिविरों में कुल 466 वैक्सीन डोज (9 वर्ष से 14 वर्ष तक की बालिकाओं के दो और 15 वर्ष से 26 वर्ष तक की लड़कियों के तीन डोज) लग चुके हैं। इस शिविर में शैल्बी हॉस्पिटल के वरिष्ठ डॉक्टर निधि काबरा व डॉक्टर दिनेश गुप्ता ने बड़ी सरल भाषा में सर्वाइकल कैंसर सम्बन्धी जानकारी दी। अस्पताल प्रशासन के वरिष्ठ सदस्य श्री संजय मिश्रा का बहुत सहयोग रहा। प्रशासन ने सभी आगंतुकों के लिए चाय-नाश्ता की भी व्यवस्था की। तीनों महानुभावों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।
सेवार्थ कार्यकर्ताओं में सर्वश्री सत्यनारायण मोदानी, राज के सोमाणी, संजना फलोड़, रामअवतार आगीवाल, रमेश कुमार भैया, राधेश्याम परवाल, लक्ष्मीनारायण मोदानी, पूनम दरगड़, सुनिता जैथलिया, ओमप्रकाश काबरा, शिवरतन मोहता, मधु मोदानी का विशेष सहयोग रहा। जयपुर माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष श्री उमेश सोनी, महामंत्री श्री रोहित परवाल, इसीएमएस के उपाध्यक्ष श्री निर्मल दरगड़, महासचिव श्री कमल सोमाणी ने आयोजित शिविर की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
Latest News