माहेश्वरी कला संस्कृति, वाराणसी द्वारा डांडिया कार्यक्रम सम्पन्न
माहेश्वरी कला संस्कृति, वाराणसी की ओर से 13-10-2023 को माहेश्वरी भवन में भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। इसमें माहेश्वरी समाज की बहुओं और बच्चों ने एक साथ गरबे की धुन और फिल्मी गानों पर डांडिया रास किया। इस कार्यक्रम में बहुत सी प्रतियोगिताएं रखी गई, बच्चों में बेस्ट ड्रेस का पुरस्कार आद्या माहेश्वरी, बेस्ट मूव का मानवी सोमानी, बेस्ट एक्सप्रेशन का काव्या माहेश्वरी, सांत्वना पुरस्कार आरव लढ्ढा और मां-बेटी की जोड़ी में राधिका डागा-यशिका डागा को पुरस्कार दिए गए। महिलाओं में बेस्ट ड्रेस का पुरुस्कार स्वाति पेड़ीवाल एवं श्रेया सोमानी, बेस्ट मूव का प्राची चांडक एवं अलअंकिता माहेश्वरी, बेस्ट जोड़ी का तान्या दुजारी एवं धृति करवा, बेस्ट एक्सप्रेशन आयुषी सोनी और तीन सांत्वना पुरस्कार सौम्या स्नेहा मूंदडा एवं निशा लढ्ढा को दिए गए। डांडिया क्वीन का पुरस्कार स्वाति कोठारी को मिला। जज की भूमिका प्रीति झंवर और पूनम मांधनी ने निभाई। इस कार्यक्रम की संयोंजिकाए पूजा पटवारी, नेहा जाखोटिया, नूपुर माहेश्वरी, नूपुर सारदा और स्वाति बाहेती थे। अध्यक्ष सविता राठी, मंत्री अदिति बिसानी एवं कोषाध्यक्ष ज्योति मारू आदि ने भी कार्यक्रम में जम कर डांस और मस्ती की।
Latest News