माहेश्वरी समाज ट्रांस हिंडन एरिया गाजियाबाद द्वारा दीपावली मंगल मिलन समारोह का आयोजन सम्पन्न
माहेश्वरी समाज ट्रांस हिंडन एरिया गाजियाबाद की ओर से दीपावली मंगल मिलन समारोह शनिवार 11 अक्टूबर सांयकाल सात बजे से इन्दिरापुरम स्थित आशियाना उपवन सोसायटी हाल में आयोजित किया गया। समाज कार्यकारिणी की महिला सदस्यों ने उत्सव हाल को फूल मालाओं से सजाकर सुन्दर रुप दिया तत्पश्चात अध्यक्ष श्री हरीश काबरा ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम शुभारंभ किया। श्री अमूल माहेश्वरी, विनोद मालपानी एवं श्री प्रवीण माहेश्वरी ने उपस्थित सभी माहेश्वरी परिवारों संग धूप दीप से पूजन आरती वंदन करके भगवान महेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। पिछले करीब दस वर्षों के समाज की गतिविधियों, कार्यकलापों और विभिन्न आयोजनों को मुुकुल माहेश्वरी ने वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से बहुत ही सुन्दर तरीके से प्रस्तुत कर बीते समय को जीवन्त बना दिया, कोविड काल में भी समाज के परिवार किस प्रकार एक दूसरे से जुड़े रहे यह देखकर सब भावुक हो गए।
अब मनोरंजन की बारी थी, बच्चों की गुब्बारा रेस में टीम फुलझड़ी विजयी रही तो इमोजी देखकर गाना पहचानने की प्रतियोगिता में टीम बिजली बांम्ब ने बाजी मारी, वहीं होलाहुप से निकलने के गेम में टीम फुलझड़ी ने फुर्ती दिखाई, बड़े बुजुर्गों के गेंद अन्तिम खिलाड़ी तक पहुंचाने के गेम ने खूब वाहवाही बटोरी और सबको रोमांचित किया, अन्त में बिजली बांम्ब के कप्तान श्री दीपक माहेश्वरी की टीम विजेता बनकर इनाम की हकदार बनी।
श्री अजय चांडक ने समाज की शैक्षणिक प्रतिभाओं को प्रमाण पत्र और उपहार प्रदान करके सम्मानित किया, कृतिक माहेश्वरी ने गब्बर के संक्षिप्त रोल में सभी का ध्यान आकर्षित किया, कार्यक्रम संचालन में प्रिया काबरा, प्रिया राठी, सुधा डागा, नम्रता माहेश्वरी, मनीष राठी, शीतल बिहानी, विनीता सारडा एवं विनीता मालपानी का विशेष योगदान रहा। अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त कर दीपावाली के उपहार के साथ शुभकामनाएं दी, कार्यक्रम के अन्तिम पड़ाव में सभी डांडिया नृत्य में शामिल होकर जमकर झूमे। सभी ने सहभोज का आनन्द लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
Latest News