कोजागिरी का उल्लास, भजन, गीत और नृत्य से महका नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा का उत्सव।

नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा द्वारा आयोजित शरद पूर्णिमा-कोजागिरी उत्सव कार्यक्रम श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी पंचायत भवन, हीवरी नगर में बड़े ही आनंद, उल्लास और पारिवारिक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था सहसचिव प्रकाश चांडक ने बताया कि इस विशेष अवसर पर सुप्रसिद्ध भजन गायिका श्रीमती निधि मंत्री को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने अपने मधुर स्वर में भजन, पुराने फिल्मी गीतों और विभिन्न भावनात्मक प्रस्तुतियों द्वारा संपूर्ण सभा को भावविभोर और मंत्रमुग्ध कर दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत फिल्मी गीतों पर आधारित हाऊजी गेम, त्रह्वद्गह्यह्य ह्लद्धद्ग स्शठ्ठद्द ड्ढ4 ञ्जह्वठ्ठद्ग, महिलाओं द्वारा गरबा नृत्य तथा चांद शब्द से जुड़े गीतों पर पुरुष एवं महिला वर्ग की गायन प्रतियोगिता जैसे अनेक मनोरंजक और सहभागितापूर्ण आयोजन हुए। 

कार्यक्रम का समापन माता लक्ष्मीजी को कोजागिरी पर्व के अवसर पर खीर का भोग अर्पित कर तत्पश्चात सभी उपस्थित जनों को भोजन प्रसादी के साथ वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल मानधना ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का हार्दिक स्वागत किया, वहीं सचिव श्री मधुसूदन सारडा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उपाध्यक्ष दामोदरलाल तोषनीवाल व सुभाष गांधी एवं कोषाध्यक्ष हरिदास भट्टड़ ने मुख्य अतिथियों का सम्मान शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ देकर किया।

इस कार्यक्रम में विनोद लखोटिया, वसंत सांवल, पुरुषोत्तम मालू, रामअवतार तोतला, रमेश बंग, रतनलाल लाहोटी, बद्रीनारायण छापरवाल, डॉ. मधुसूदन सारडा, गोविंद मंत्री, सीए अशोक चांडक, पवन मूंधड़ा, लक्ष्मीकांत चांडक, रूपचंद लोया, सुनील मंत्री, गिरिराज भट्टड़, गोविंद लाहोटी, श्याम सोनी, पूनमचंद मालू, सतीश बियानी, कमल तापडिय़ा, गिरधर चांडक, ललित गांधी, विजय पचिसीया, गोपाल सादानी, गोपाल राठी, भगवानदास राठी, मालचंद माहेश्वरी, गिरधर सारडा, सुभाष चांडक, सत्यनारायण भूतड़ा, गोपाल काबरा, श्यामसुंदर सारडा, अरविंद लढ्ढा, डॉ. योगेश साबू, डॉ. दिनेश लद्धड़, डॉ. पुरुषोत्तम पालड़ीवाल, डॉ. स्वानंद चौधरी, डॉ. राजेश सोनी, डॉ. राहुल साबू, डॉ. वर्षा सारडा, डॉ. दीपा टावरी, डॉ. रमेश गांधी, डॉ. सुरेश चांडक सहित समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठ सदस्यों एवं महिलाओं की उपस्थित रही। सभी ने इस आयोजन को सफल, सौहार्दपूर्ण और यादगार बताया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन