अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सभापति ने ब्यावर में की चर्चा

ब्यावर। अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सभापति संदीप काबरा ने कहा कि अगामी वर्ष 2026 में 9 से 11 जनवरी तक आयोजित होने वाली माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन माहेश्वरी समाज की दिशा तथा दशा बदलने में महत्वपूर्ण साबित होगा। विजन 2047 को ध्यान में रखकर आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय कन्वेंशन में करीब 33 देशों में बसे माहेश्वरी समाज के लोग भाग ले रहे है। अब तक 17 देशों के 390 जिलों के लोगों ने अपना पंजीयन करवा लिया है। काबरा जोधपुर जाते समय कुछ देर के लिए ब्यावर में श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड के सानिध्य में आयोजित एक स्वागत समारोह के दौरान जोधपुर कन्वेंशन के बारे में चर्चा करते हुए यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बता रहे थे। उन्होंने बताया कि कन्वेंशन में करीब 50 हजार से अधिक लोग भाग ले रहे है। कन्वेंशन का उदेश्य देश-दुनिया में हो रहे बदलाव तथा व्यापार की दिशा से माहेश्वरी समाज के लोगों को अवगत कराना है। उन्होंने बताया कि कन्वेंशन का उदघाटन देश के प्रधानमंत्री या गृह मंत्री करेंगे। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में 750 से अधिक स्टाले लगाई जाएगी। जिसमें देश के बडे-बडे उद्योगपतियों भाग ले रहे है। यहां पर देशभर से पांच सौ से ज्यादा कंपनियां अपने नवाचार तथा व्यापार आइडियें का प्रदर्शन करेगी। 

सभापति काबरा ने कहा कि कन्वेंशन में कचरे से करोडपति बनने जैसे बिजनेश आईडिया भी यहां पर प्रदर्शित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कन्वेंशन में समाज के युवाओं का सबसे ज्यादा जुडना आवश्यक होगा ताकि वे अपने भविष्य को बेहतर बना सके। उन्होंने ब्यावर से भी करीब एक हजार से अधिक लोगों के कन्वेंशन में भाग लेने की आशा प्रकट की। इससे पहले काबरा के माहेश्वरी भवन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड की ओर से उनका माला-साफा पहनाकर तथा दुपट्टा भेंटकर स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड अध्यक्ष दिलीप कुमार जाजू ने वर्तमान समाज बोर्ड की ओर से समाज विकास के लिए किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि ब्यावर माहेश्वरी समाज भी शीघ्र ही एक अत्याधुनिक भवन के लिए जमीन क्रय करने के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संदीप मूंदड़ा, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. एलएन बल्दुआ तथा सेवा सदन पुष्कर के उपाध्यक्ष जयकिशन बल्दुआ के साथ माहेश्वरी समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में मंत्री मनीष दरक ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन