नेक्स्टजेन खेल महोत्सव में विजेताओं का हुआ सम्मान

अहमदाबाद माहेश्वरी युवा संगठन के आतिथ्य व GPMYS द्वारा आयोजित नेक्स्टजेन खेल महोत्सव में 262 प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण करके अपने हुनर की परीक्षा दी। सभी विजेताओं को ट्रॉफी देकर अहमदाबाद की टीम ने सम्मानित किया। गुजरात के पूर्व अध्यक्ष नरेश केला, विकास मूंदड़ा और अरविंद जाजू और मार्गदर्शक विकास चांडक, निर्मल डागा भी उपस्थित रहे। खेल महोत्सव के मुख्य स्पॉन्सर sunlite के अक्षय हेडा, नितीन हेडा ने सभी साथियों व प्रतिभागियों का प्रोत्साहन किया और समाज में ऐसे कार्यक्रम करते रहने के लिए प्रेरित किया। गुजरात प्रांतीय युवा संगठन अध्यक्ष रामप्रकाश झंवर, सचिव मयंक बागड़ी, खेल मंत्री सुनील हिरानी और उनकी पूरी टीम को एवं अहमदाबाद युवा संगठन के अध्यक्ष दिनेश भूतडा और सचिव श्री कुमार भंसाली और उनकी पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बहुत बहु बधाई दी गई। खेल के मुख्य स्तंभ आदित्य सोमानी, प्रवेश साबू, जय सोमानी, चित्रांग बियानी, प्रवीण धूत, पंकज काबरा, वीरेन शारडा, अर्पित बाहेती, उपेंन बिरला, पवन राठी, नारायण राठी, अनिल भूतडा, हरीश भूतडा का विशेष सहयोग रहा।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन