श्री माहेश्वरी महिला मंडल चेन्नई ने आयोजित किया डांडिया गरबा महोत्सव

महिला मंडल ने दिनांक 2.10.25 को कोला सरस्वती स्कूल के प्रांगण में डांडिया गरबा उत्सव मनाया। जिसमें बच्चे, बड़े, युवा मंडल अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, माहेश्वरी क्लब सचिव, महिला मंडल के सलाहकार समिति सदस्यों सहित लगभग 150 लोगो ने भाग लिया। गायक विशाल दवे एवं गणेश दवे की ऑर्केस्ट्रा टीम  ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। ऐसा समा बांधा की 3 घंटे लगातार सभी लोग थिरकते रहे, छोटे बच्चे भी उमंग से सरोबार थे। खाने के स्टाल सभी को बेहद पसंद आये। हमारे मालाओ के काउंटर, कुुर्ती और हेयर एसेसरीज के काउंटर पर लोगों ने भरपूर शॉपिंग की। अध्यक्षा ममता बागड़ी ने सभी का स्वागत किया और पुष्पा मूंधड़ा का धन्यवाद किया,जिन्होंने विजेताओं के लिए सभी उपहार स्पॉन्सर किए। सचिव कुुसुम मालपानी ने कार्यक्रम के लिए सहयोग राशि देने के लिए श्री अशोक मूंधड़ा एंड गोपाल दास डागा का आभार व्यक्त किया। साथ ही सुनीता डागा को धन्यवाद दिया जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया। इस कार्यक्रम के समन्वयक शिवानी मूंधड़ा, सपना बिसानी, कीर्ति बागड़ी एवं तरुणा राठी थे। रजिस्ट्रेशन काउंटर का कार्यभार मंजूश्री मालपानी, कल्पना कालंद्री, मनमोहन बागड़ी एवं नरेंद्र सादानी ने संभाला। आए सभी लोगों ने कार्यक्रम की भरपूर सराहना की और एंजॉय किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन