श्री महेश सेवा समिती इचलकरंजी की 53 वी वार्षिक सर्वसाधारण सभा सम्पन्न
श्री महेश सेवा समिती इचलकरंजी की 53 वार्षिक सर्वसाधारण सभा का आयोजन बुधवार दि. 24/09/2025 को महेश भवन के हॉल मे किया गया। जिसमे समाज के असंख्य सदस्यों की उपस्थिति थी। इचलकरंजी मे माहेश्वरी समाज के करीबन 1900 घर है। वार्षिक आढ़ावापत्र के स्वीकृति के साथ साथ समाज के अन्य विषयों पर चर्चा हुई।
सभा मे सर्वप्रथम सचिव लक्ष्मीकांत बांगड़ ने स्वागत एवं प्रस्तावना रखी। सभा की अध्यक्षता द्वारकाधीश सारड़ा ने की। सभा मे ट्रस्टी प्रमुख वेणुगोपाल मूंदड़ा, अ.भा. कार्यसमिती सदस्य श्री भीकुलाल मर्दा, जिला सभा के अध्यक्ष श्री नितीन धूत, प्रदेश सभा के प्रचार व प्रसारण मंत्री श्री मुकेश खाबाणी, तहसील सभा के अध्यक्ष श्री रामगोपाल मालाणी, प्रदेश युवा संगठन के अध्यक्ष श्री विनीत तोष्णीवाल, जिला युवा संगठन के अध्यक्ष श्री आनंद बांगड़, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर बांगड़, महिला मंडल अध्यक्षा सौ. संगीता मूंदड़ा, उपाध्यक्ष श्री भंवरलाल लोया, कोषाध्यक्ष श्रीकांत बंग, सहसचिव माधवनारायण राठी, सेवा समिती के भूतपूर्व अध्यक्ष श्री भीमकरण छापरवाल, श्रीगोपाल दरगड़, राजाराम चांडक, ओमप्रकाश छापरवाल, रामकिशोर बांगड़, रामनिवास मूंदड़ा, नंदकिशोर भुतड़ा मंचासीन थे। साथ ही कार्यकारिणी एवं ट्रस्टी मंडल के सभी सदस्य एवं समाज के सभी गणमान्य उपस्थित थे।
इस सभा मे प्रथम गतवर्ष के दिवंगतों को श्रद्धांजली अर्पित की। पश्चात कोषाध्यक्ष श्रीकांत बंग ने आय व्यय तलपट का ब्योरा दिया। उपस्थित सभी सदस्यों ने उसे मंजुरी प्रदान की। तपश्चात समाज के वरिष्ठ बंधुओं द्वारा अपने मनोगत व्यक्त किये गये। अध्यक्षीय मनोगत मे श्री द्वारकाधीश सारड़ा ने समाज के नये भवन निर्माण हेतू कोल्हापुर रोड़ पर 80000 स्क्वे. फिट जगह है उसे वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन मे जल्द से जल्द खरीद लेने का मानस है। हमारी कार्यकारिणी ने गत 8 महिनों में समाज की स्थायी निधी मे 31 लाख की बढ़ोत्तरी की है। अभी हमारी स्थायी निधी 81 लाख हो गई है ऐसी जानकारी दी। अध्यक्ष महोदय ने नूतन भवन निर्माण के लिये समस्त समाज को सहयोग हेतू अपील की। उपस्थित सभी सदस्यों ने उसके समर्थन मे जोरदार तालीयों से उनका अभिनन्दन किया। सभा मे उपस्थित ट्रस्टी प्रमुख वेणुगोपाल मूंदड़ा, रामनिवास मूंदड़ा, चंदनमल मंत्री, नितीन धूत, विनीत तोषणीवाल, गिरीराज मोहता, चंद्रशेखर बांगड़ एवं उपस्थित सदस्यों ने नये भवन निर्माण मे अपना मार्गदर्शन किया।
कोल्हापुर जिला सभा के अध्यक्ष नितीन धूत ने अपने मार्गदर्शन में जिला सभा द्वारा किये जाने वाले आवास योजना की जानकारी दी। जिसमे वेणुगोपाल मूंदड़ा के सहयोग से नये आवास के निर्माण की जानकारी प्रदान की गई। यह प्रकल्प आने वाले 2 सालों मे पुरा करने का मानस बनाया गया है।
वेणुगोपाल मूंदड़ा ने समाज की घटती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुये समाज उपयोगी कार्य करने हेतू मार्गदर्शन किया। विनीत तोष्णीवाल ने प्रदेश युवा संगठन द्वारा किये जाने वाले कार्यों की जानकारी देते हुये नये भवन निर्माण हेतू शुभेच्छा दी। अखिल भारतीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे स्थानिय विजेताओं का अभिनंदन किया गया तथा अन्य समाज सेवी संस्थाओं में नियुक्ति पर समाज बंधुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सभा का आभार प्रदर्शन सहसचिव माधवनारायण राठी ने। सभा का सूत्र संचालन राधेश्याम भुतड़ा एवं श्यामसुंदर झंवर ने किया।
Latest News