माहेश्वरी क्लब वाराणसी द्वारा डांडिया कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

माहेश्वरी क्लब वाराणसी द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर तीन दिवसीय डांडिया का आयोजन 29,30 सितंबर व 1 अक्टूबर को माहेश्वरी भवन में किया गया जिसमें समाज के 250 लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज की। यह कार्यक्रम बहुत ही शानदार ढंग से संपन्न हुआ लोगों ने बहुत ही आनंद उठाया। कार्यक्रम की शुरुआत मां जगदम्बा की आराधना के साथ हुई। कार्यक्रम सलाहकार बालकिशन आसवा, संयोजक आशीष सोनी, शुभम साबू, राहुल कोठरी, अक्षय मूदंडा, हर्ष गट्टानी, गोविन्द बागड़ी ने कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया। अंकित धुत, ऋषि पटवारी, नीलेश चांडक, प्रतीक मूंदड़ा, श्रेय सोमानी को विशेष आभार प्रकट किया गया। अध्यक्ष जीतू चांडक, मंत्री अमित चांडक, कोषाध्यक्ष प्रवीर बजाज, सांस्कृतिक मंत्री निखिल काबरा, हरिओम धुत ने सभी को धन्यवाद दिया।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन