श्री माहेश्वरी समाज जयपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का प्रदेश व जिला सभा द्वारा अभिनंदन

30 सितंबर 2025 को समाज कार्यालय पहुंचकर श्री जयपुर माहेश्वरी समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री उमेश सोनी, महामंत्री श्री रोहित परवाल, दि एज्युकेशन सोसायटी ऑफ दि माहेश्वरी समाज के उपाध्यक्ष श्री निर्मल दरगड़ व महासचिव श्री कमल सोमानी का पूर्वोत्तर राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री जुगल किशोर सोमाणी, अर्थमंत्री श्री सत्यनारायण काबरा, उपाध्यक्ष श्री रामअवतार आगीवाल, जयपुर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बजाज, मंत्री श्री गोविन्द परवाल, अर्थमंत्री श्री राधेश्याम काबरा, उपाध्यक्ष सर्वश्री सत्यनारायण मोदानी, बृजेश लढ्ढा, कन्हैयालाल छापरवाल तथा माहेश्वरी सेवक पत्रिका के सह संपादक श्री रामकुमार मून्दड़ा ने मोती-मालाओं और दुपट्टों से भावभीना बहुमान किया। इस कार्यक्रम में समाज की लब्धप्रतिष्ठित स्कूलों के सचिव व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष ने जोधपुर महाधिवेशन हेतु सभी को पंजीकरण करवा कर पधारने का आह्वान किया। महासभा की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं, ट्रस्टों, छात्रावासों की जानकारी देते हुए कहा कि अभी पिछले रक्षाबंधन पर्व पर जयपुर की 200 अशक्त विधवा बहनों को श्रीकृष्णदास जाजू स्मारक ट्रस्ट व अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के ट्रस्ट ए.बी.एम.एम. माहेश्वरी रिलीफ फाउण्डेशन के सहयोग से प्रत्येक बहन के बैंक खाते में NEFT के माध्यम से 1,100/- और जयपुर महिला संगठन की वितरण-सहायता से एक-एक साड़ी भेंट की गई। आगामी दीपावली महापर्व के उपलक्ष्य पर पुन: सभी 200 बहनों के बैंक खातों में दो दिन पहले ही 1,100/- जमा किए गए हैं। साडिय़ों का वितरण भी स्थानीय महिला संगठन की सहायता से शीघ्र ही किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित अनेक सदस्यों ने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय समाचार स्थानीय समाज की पत्रिका में प्रकाशित होने चाहिए। इस पर प्रदेशाध्यक्ष श्री जुगल किशोर सोमाणी ने समाज अध्यक्ष श्री उमेश सोनी को आग्रह किया कि महासभा की सभी श्रंखलाबद्ध इकाइयों के सार्थक समाचारों के प्रकाशन हेतु हमें स्थायी रूप से कम से कम एक पृष्ठ का स्थान आवंटित किया जाये। श्री सोनी ने तुरन्त अपनी स्वीकृति दे दी। हर्षध्वनि से सभी पदाधिकारियों का आभार किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन