श्री आर डी बाहेती, जयपुर का 90 वें जन्मदिन पर प्रदेश व जिला सभा द्वारा बहुमान
दिनांक 30 सितंबर 2025 को अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के भूतपूर्व उपसभापति व जग प्रसिद्ध हास्य-सम्राट बाबुजी श्री आर डी बाहेती के 90 वें जन्मदिवस पर उनके आवास पर पहुंच कर पूर्वोत्तर राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री जुगल किशोर सोमाणी, प्रदेश अर्थमंत्री श्री सत्यनारायण काबरा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामअवतार आगीवाल, जयपुर जिला के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बजाज, माहेश्वरी सेवक पत्रिका के सह संपादक श्री रामकुमार मून्दड़ा ने माला व दुपट्टा पहनाकर उनसे आशीर्वचन लिया। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
Latest News