अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा द्वारा प्रायोजित समाज अलंकरण समारोह का 11 जनवरी 2026 को जोधपुर में होगा आयोजन
माननीय समाज बंधुगण भगिनी
जय माँ चामुंडा! जय महेश!
नवरात्रि के पावन पर्व में हम सब माँ दुर्गा की आराधना एवं पूजन द्वारा प्राप्त नई ऊर्जा से अपने स्वयं के, देश तथा समाज के लिये कार्यो के नए संकल्प के साथ कार्यरत होंगे ऐसी मंगल कामना है।
आगामी 9,10,11 जनवरी को अपने माहेश्वरी समाज का सबसे बड़ा सामजिक पर्व - माहेश्वरी महाकुंभ का आयोजन जोधपुर, राजस्थान में आयोजित होने जा रहा है। इस आयोजन में देश विदेश के अनेकों समाज बंधु भाग लेने वाले है तथा आशा है आप सब ने भी अपना अपेक्षित पंजीकरण करवा लिया होगा। महासभा द्वारा आयोजित इस महाकुंभ में समाज के देश विदेश में रह रहे हमारे समाज बंधुओं को, जिन्होंने देश विदेश में अपने परिश्रम, सेवा एवं समर्पण के जज़्बे द्वारा देश दुनिया मे किसी विशेष उपलब्धि तथा मुकाम को हासिल किया है एवं अपने कार्य क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई है, ऐसे समाज जनों का इस सामाजिक महाकुंभ एमपीसी 2026 में अलंकरण समारोह में सम्मान किया जावे, ऐसा आयोजन समिति द्वारा तय किया गया हैं। इस हेतु यह तय किया गया है कि हमारे समाज के उन बंधुओं द्वारा या तो स्वयं अपने आप को नामांकित किया जा सकता है अथवा यदि ऐसी प्रतिभा हमारे क्षेत्र में है एवं हमें ऐसा लगता है कि उनके कार्य एवं व्यक्तित्व का इस दृष्टिकोण से संपर्र्क नही हो पाया है तो हमारे सामाजिक संगठनों द्वारा या कार्यकर्ता द्वारा भी नामांकन प्रेषित किया जा सकता हैं। सारी प्रक्रिया आन लाइन रहेगी नामांकन पत्र भरने से लेकर उसके चयन एवं प्रतिभागियों को सूचना तक, सब आन लाइन रहेगा। किस आवेदक को सामाजिक अलंकरण समारोह में चयनित किया जाएगा इस हेतु देश के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वोच्च पदों अपनी सेवाएं देने वाले हमारे पूर्व न्यायाधीश एव प्रशासनिक अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय ज्यूरी (चयन समिति) बनाई गई है। हम अपने क्षेत्र तथा अपनी जानकरी में हमारी बहुआयामी सामाजिक प्रतिभाओ को संपर्क करें, उन्हें नामांकित करें अथवा उनसे नामांकन करावें, आपसे यह अपेक्षा है। यह विशेष ध्यान करें कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की अंतिम तिथि दिनाँक 31 अक्टूबर तक रहेगी। उसके बाद चयन समिति सभी आवेदनों की जांच कर अपना निर्णय देगी। समिति द्वारा प्राप्त निर्णय के अनुसार सूचना सभी चयनित आवेदकों को दी जाएगी एवं दिनांक 11 जनवरी 2026 को उन्हें महाकुंभ के मंच पर अलंकृत कर हम अपना सम्मान उनके प्रति व्यक्त करेंगे। सभी नियमावली संलग्न ब्रॉशर में सम्मिलित है। पूर्ण पारदर्शिता के साथ निर्पेक्ष भाव से हम इस कार्य को संपादित कर समाज की प्रतिभाओं का सम्मान कर स्वयं को सम्मानित अनुभव करेंगे। हम सब मिलेंगे आगामी महाकुंभ 2026 जनवरी में इस आशा एव विश्वास के साथ। आदि शक्ति माँ दुर्गा हम सब के लिये मंगल करे जय माँ चामुंडा।
सादर
जयजयमहेश
जयभारतदेश
संदीपकाबरा
सभापति
अ.भा.मा. महासभा
मो.9828108017
Latest News