कृष्ण धाम वृद्ध आश्रम जयपुर में भजनों का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न
जयपुर शहर में कृष्ण धाम वृद्ध आश्रम (अंतर्गत जयपुर माहेश्वरी सभा) में नवरात्रि के पावन पर्व पर माता रानी की मनमोहक झांकी व लाल रंग की थीम पर भजनों का रंगारंग कार्यक्रम किया गया। बहुत ही उल्लास व उमंग के साथ कृष्ण धाम वृद्ध आश्रम के प्रवासियों ने इस भव्य आयोजन का आनंद लिया। सबने कार्यक्रमं की सराहना की। सबके चेहरों पर खुशी का आलम छा गया जब शेर की सवारी के साथ माता रानी का आगमन हुआ, उस समय माता रानी के जय कारों से प्रांगण गूंज उठा। श्रीमती सरला देवी चितलांगिया व श्रीमती मीना बिनानी के द्वारा माता रानी के उल्लास से भजन गाए गए। श्री सत्यनारायण करवा व श्रीमती पिंकू सोमानी के सहयोग से यह प्रोग्राम पूर्ण रूप से सफल रहा।
Latest News