माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट फरीदाबाद द्वारा टी.बी. मरीजों को सुपोषित आहार वितरण

माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट ने अपने निक्षय मित्र होने का दायित्व निभाते हुए FRU-1, सेक्टर-30, फरीदाबाद में टी.बी. मरीजों के लिए सेवा कार्य आयोजित किया। इस अवसर पर 50 जरूरतमंद मरीजों को सुपोषित आहार की किट वितरित की गई, जिनकी प्रत्येक किट की कीमत लगभग 600/- थी। यह कार्यक्रम माननीय केंद्रीय मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर के आग्रह एवं प्रेरणा से आयोजित किया गया। साथ ही श्री अजय बैसला, पार्षद की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट की ओर से इस सेवा कार्य में ट्रस्ट अध्यक्ष श्री कमल अगीवाल, सचिव श्री श्रवण मिमाणी, उपाध्यक्ष डॉ. अरुण माहेश्वरी, श्री विमल अगीवाल, श्रीमती नीतू भूतड़ा एवं श्रीमती आशु झवर सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इस सेवा कार्य के लिए आवश्यक आर्थिक सहयोग Ktpl टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम आगामी 6 महीने तक निरंतर चलेगा। पहले महीने 50 मरीजों को किट दी गई हैं। अगले महीने से हर माह 100 सुपोषित आहार किट वितरित की जाएंगी। इनमें से 50 किट सेक्टर-30 FRU, फरीदाबाद तथा 50 किट FRU, सेक्टर-3 बल्लभगढ़ में दी जाएंगी।

यह सेवा कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़ा का हिस्सा रहा, जिसका उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहयोग पहुँचाना और सेवा ही संगठन के संकल्प को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टी.बी. जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को उचित पोषण एवं स्वास्थ्य सहयोग प्रदान करना था, ताकि वे जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी सकें।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन